पोवार का अनुबंध समाप्त, महिला टीम में लक्ष्मण निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

Updated on 01-04-2022 08:03 PM

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार का अनुबंध आईसीसी विश्व कप अभियान के साथ  खत्म हो गया था और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के नियमों के अनुसार उन्हें फिर से पद के लिए आवेदन करना पड़ेगा।

 निराशाजनक विश्व कप अभियान महिलाओं के क्रिकेट में आमूलचूल बदलाव ला सकता है, क्योंकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण देश के क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

महिला टीम विश्व कप के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंची। पोवार ने डब्ल्यूवी रमन की जगह ली थी, जिन्होंने 2020 में टीम को टी20 विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया था।

बीसीसीआई के वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि पोवार का अनुबंध विश्व कप तक था। अनुबंध बढ़ाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसकारण पूरी प्रक्रिया आवेदन भरने और साक्षात्कार से शुरू होगी। पोवार निश्चित रूप से फिर से आवेदन भर सकते हैं और सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) संविधान के अनुसार इस पर फैसला लेगी।

टीम के साथ अच्छे प्रदर्शन के बाद रमन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया था और पोवार को वापस लाया गया था, जबकि कप्तान मिताली राज और उनके बीच मतभेद जगजाहिर रहे हैं। सूत्र ने कहा, सीएसी फैसला करती है, अगर उन्हें लगा कि रमेश रमन से बेहतर होगा तब यह उनका फैसला था।

बोर्ड हस्तक्षेप नहीं कर सकता।' भारत के न्यूजीलैंड में अभियान के अंत में दो सीनियर खिलाड़ियों के बीच गंभीर मतभेद थे। पोवार ने भी तनाव को कम करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया और यह देखना होगा कि उन्हें फिर से अनुबंध दिया जाता है या नहीं।

पोवार के टीम के साथ दोनों कार्यकाल में, विशेषकर मौजूदा कार्यकाल में भारतीय टीम उनके मार्गदर्शन में हर श्रृंखला में पराजित हुई और फिर अब विश्व कप से भी बाहर हो गयी।

अगले साल अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप खेला जाना है तो बीसीसीआई खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी तैयार करना चाहता है जिसमें लक्ष्मण लंबे समय में सफलता के लिये एकमॉडल' तैयार करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जगह लेने वाले खिलाड़ी को ढूंढने की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.