तुझसे है राब्ता' के लॉकडाउन स्पेशल में पावर कपल सनम जौहर और अबिगेल पांडे की होगी शादी

Updated on 09-07-2020 10:28 PM

जी टीवी के पॉपुलर फिक्शन शो 'तुझसे है राब्ता' ने अपनी दिलचस्प कहानी और लीड सितारों - रीम शेख (कल्याणी) और सेहबान अजीम (मल्हार) की बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को प्यार से 'कलमा' बुलाते हैं, जो अब भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गई है। जहां लॉकडाउन के दौरान वे छोटे पर्दे से दूर रहे थे, वहीं अब ये दोनों अपनी प्यारी प्रेम कहानी में बहुत-से नए रोमांचक मोड़ लेकर आ रहे हैं। हालांकि 'कलमा' के अलावा अब इस शो में एक और प्यारी जोड़ी कैमियो अपीयरेंस करने जा रही है। टी-टाउन में अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए चर्चित सनम जौहर और अबिगेल पांडे इस शो के एक एपिसोड में नजर आएंगे।

जी हां... बिल्कुल सही सुना आपने ... इस एपिसोड में सनम और अबिगेल शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन उनके फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि यह पावर कपल 'तुझसे है राब्ता' की कहानी के एक हिस्से में ऐसा करेंगे। इस लॉकडाउन स्पेशल एपिसोड में कैमियो अपीयरेंस करते हुए सनम और अबिगेल, क्रमशः शरद और प्रिया के किरदारों में नजर आएंगे। उधर राणे परिवार भी इस विवाह की खुशियों में शामिल होगा लेकिन वेडिंग वेन्यू पर उन्हें अपने कमरों में क्वॉरंटाइन होना पड़ता है। इस नाटकीय विवाह में कुछ दिलचस्प मोड़ भी आएंगे, जब इन दोनों के सामने एक अजीब-सी उलझन आ जाती है जिसके बाद दोनों अपनी शादी को रद्द करने का फैसला करते हैंजहां कल्याणी और मल्हार, सार्थक और अनुप्रिया के साथ मिलकर शरद और प्रिया का फैसला बदलने की पूरी कोशिश करते हैं, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो प्यार और शादी के प्रति इस जोड़ी का विश्वास दोबारा लौटा पाएंगे?

अपने किरदारों और घर से शूटिंग करने का अनुभव बताते हुए सनम और अबिगेल ने कहा, “घर से काम करना बिल्कुल अलग और मस्ती भरा अनुभव है। हमने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा है और हमें खुशी है कि हम 'तुझसे है राब्ता' परिवार का छोटा-सा हिस्सा बनने जा रहे हैंहमारी टीम हमारे लिए बहुत काम करती है और हमें उनकी अहमियत तब पता चली जब हमें घर पर अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए खुद शूटिंग करनी पड़ी। हालांकि इतने लंबे समय बाद काम करके बहुत अच्छा लगा! उम्मीद है दर्शकों को भी इसमें उतना ही मजा आएगा जितना कि हमें इसे बनाते हुए आया।"

तो आप भी 'तुझसे है राब्ता' के लॉकडाउन एपिसोड्स देखने के लिए तैयार हो जाइए, रात 8:30 बजे से, सिर्फ जी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.