एण्डटीवी के "कहत हनुमान जय श्री राम' में देखिए प्रभु श्रीराम के जन्म की गाथा, राम अध्याय

Updated on 01-09-2020 12:52 AM

मुंबई : मारुति हैं अपने आराध्य के अवतरण से प्रसन्न, श्रीराम के दिव्य स्वरूप के दर्शन से आनंदित है उनका मन । एण्ड टीवी के 'कहत हनुमान जय श्री राम' के आगामी एपिसोड में राम अध्याय के साथ प्रभु श्री राम के जन्म की गाथा सुनाई जाएगी। भक्त और भगवान के सुंदर मिलन को प्रदर्शित करते हुए यह शो आपको बाल हनुमान (एकाग्रह द्विवेदी) की अयोध्या यात्रा पर लेकर जाएगा। एक गुफा की दीवारों पर राम नाम लिख रहे मारुति भगवान शिव (राम यशवर्धन) द्वारा अपने भगवान की छवि दिखाए जाने के बाद जामवंत (राजेश सिंह) के साथ अपनी यात्रा शुरू करते हैं अयोध्या पहुचने पर गुरु वशिष्ठ (नागेश सलवान) उन दोनों का स्वागत करते हैं, और वे मिलकर वानप्रस्थ की योजना बना रहे राजा दशरथ (अनवर खान) को महल में ही रहने के लिए मनाते हैं । दशरथ बाल हनुमान को अयोध्या में ठहरने के लिए आमंत्रित करते हैं, और उन्हें अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक का साक्षी बनने का मौका मिलता है - उनके भगवान राम का जन्म ।

गर्गाचार्य (ऋषि वशिष्ठ) की भूमिका निभाने वाले नागेश सलवान आगामी ट्रैक के बारे में बताते हुए कहते हैं, श्वेदों और पुराणों के अनुसार, भगवान हनुमान के साथ ऋषि वशिष्ठ राजा दशरथ को वानप्रस्थ आश्रम नहीं जाने के लिए मनाते हैं। वे उन्हें प्रजा के प्रति उनके कर्तव्यों का अहसास कराएंगे और इस बात का ध्यान दिलाएंगे कि वे अपने भावी राजा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिर एक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद राजा दशरथ और रानी कौशल्या (शफक नाज) को राम जन्म का सुख प्राप्त होगा।

अयोध्या के लोग नए राजा - भगवान राम के स्वागत में शानदार उत्सव मनाएंगेनगर में चारों तरफ दीयों की जगमगाहट और सुंदर साज-सज्जा की जाएगी। बाल हनुमान के लिए यह एक असाधारण क्षण होगा, क्यों कि वे पहली बार अपने भगवान से मिलेंगे, और दर्शकों के लिए यह देखना अत्यंत आनंददायक होगा कि कैसे भक्त की गोद में खेलेंगे भगवान!

देखिए, प्रभु श्री राम के जन्म की गाथा एण्ड टीवी के 'कहत हनुमान जय श्री राम में', हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:30 बजे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.