एनआईए की चार्जशीट में खुलासा प्रदीप शर्मा ने सुपारी लेकर किया मनसुख हिरेन का मर्डर

Updated on 08-09-2021 07:40 PM
नई दिल्ली। मनसुख हिरेन मर्डर का काम पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को दिया गया था। एनआईए ने 3 सितंबर को अपनी चार्जशीट फाइल की है जिसमें कहा है कि सचिन वाझे ने मर्डन कराने के लिए प्रदीप शर्मा को मोटी रकम दी थी। इस मर्डर की सुपारी लेने के बाद प्रदीप ने संतोष शेलार से बात की और मर्डर में शामिल होने के लिए पूछा। इन लोगों ने साथ में मिलकर हिरेन की हत्या को अंजाम दिया। बता दें कि 4 मार्च को हिरेन मनसुख की हत्या की गई थी और 2 मार्च को इन सब ने एक मीटिंग की थी। चार्जशीट से पता चला है कि 2 मार्च को वाझे ने एक मीटिंग की थी, जिसमें एक अन्य पुलिसकर्मी सुनील माने और प्रदीप शर्मा, दोनों मौजूद थे। एनआईए के मुताबिक वाझे न यह मीटिंग इसलिए बुलाई ताकि दोनों को यह पता चल सके कि हिरेन कैसा दिखता है और प्लान में कोई दिक्कत पैदा न हो। चार्जशीट में कहा गया है, "यह काम प्रदीप शर्मा (ए-10) को सौंपा गया था।" साजिश के तहत आरोपी प्रदीप शर्मा (ए-10) ने आरोपी संतोष शेलार (ए-6) से संपर्क किया और पूछा कि क्या वह पैसे के बदले मर्डर कर सकता है, आरोपी संतोष शेलार (ए -6) ने काम स्वीकार कर लिया।" वाझे और माने दोनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रदीप शर्मा ने 2019 में शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में राज्य का चुनाव लड़ने के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था (वे हार गए थे)। अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार्जशीट में बताया गया है कि 3 मार्च को वाझे ने शर्मा से एक बार फिर मुलाकात की और पैसे भरा बैग उसे सैंप दिया जिसमें 500-500 के नोट थे। पैसे लेने के बाद प्रदीप शर्मा ने शेलार को फोन किया और लाल टवेरा का इंतजाम करने को कहा। इस गाड़ी का इस्तेमाल शर्मा हिरेन को मारने और उसकी लाश को ठिकने लगाने के लिए करना चाहता था। चार्जशीट में आगे बताया गया कि जैसा वाझे और माने ने प्लान किया था, 4 मार्च की शाम को माने ने क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गॉट से ली सिम का इस्तेमाल करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर, मलाड के एक पुलिस अधिकारी होने का नाटक करते हुए, हिरन को फोन किया। इसके बाद हिरेन उनसे मिलने के लिए तैयार हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.