प्रज्ञानानंद और कार्लसन में पहली बाजी रही ड्रॉ, आज होगी खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी

Updated on 23-08-2023 01:38 PM
बाकू (अजरबैजान): भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के बीच चेस वर्ल्ड कप फाइनल की पहली बाजी ड्रॉ रही। 35 चालों के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने ड्रॉ पर मुकाबला खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। अब आज दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी बाजी खेली जाएगी। इस मैच को जीतने वाला खिलाड़ी चेस वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगा। वहीं अगर यह भी ड्रॉ रहती है तो टाईब्रेकर से चैंपियन का फैसला होगा।

प्रज्ञानानंद का सफर

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद को पहले राउंड में बाई मिली। दूसरे दौर में 29 साल के फ्रांसी मैक्सिम लेगार्ड और तीसरे में अनुभवी डेविड नवारा को हराया। अगले दौर में, प्रज्ञानानंद ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और विश्व नंबर 2 हिकारू नाकामुरा को टाईब्रेकर में हराया। दोनों ने चौथे दौर के मुकाबले में अपनी दोनों क्लासिकल खेलों को ड्रॉ किया था। पांचवें दौर में हंगेरियन फेरेंक बर्केस प्रग के खिलाफ थे लेकिन वे भारतीय खिलाड़ियों को टक्कर नहीं दे पाए। क्वार्टर फाइनल में, प्रग ने हमवतन अर्जुन एरगिस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में 31 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी, विश्व नंबर 3 फैबियानो कार्वाना को हराकर 2002 में विश्वनाथन आनंद के बाद से FIDE विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए।

पहली बाजी के सभी 35 मूव

1 c4 e5
2 Nc3 Nf6
3 Nf3 Nc6
4 g3 d5
5 cxd5 Nxd5
6 Bg2 Nf6
7 b4 Bd6
8 b5 Nd4
9 Qa4 Nxf3+
10 Bxf3 O-O
11 O-O a6
12 d3 h6
13 Ba3 Rb8
14 Bxd6 cxd6
15 Rab1 axb5
16 Qxb5 Bd7
17 Qb6 Bc6
18 Qxd8 Rfxd8
19 Bxc6 bxc6
20 Kg2 Ra8
21 Rb6 Rdc8
22 Rc1 d5
23 Rc2 Nd7
24 Rb1 Nc5
25 Rbc1 Ra5
26 Nb1 Ne6
27 Nd2 Rca8
28 Nf3 e4
29 dxe4 dxe4
30 Nd2 e3
31 Nc4 Rxa2
32 Nxe3 Nd4
33 Rxa2 Rxa2
34 Rc4 c5
35 Rxc5 Rxe2

हेड टू हेड कैसा है रिकॉर्ड

इस फाइनल मुकाबले से पहले मैग्नस कार्लसन और आर प्रज्ञानानंद के बीच 19 बार मुकाबला हुआ था। क्लासिकल चेस में दोनों एक बार खेल चुके हैं और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। रैपिड/एग्जीबिशन खेलों में कार्लसन प्राग से 7-5 से आगे हैं। उनके बीच खेले गए बाकी रैपिड्स बराबरी पर समाप्त हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.