भारत की तारीफ और अमेरिका पर निशाना, चीनी मीडिया ने किसे बताया G20 के रंग में भंग डालने वाला

Updated on 09-09-2023 01:33 PM
वॉशिंगटन: भारत में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार और रविवार को आयोजित हो रहा है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन दुनिया भर के नेता भारत पहुंचे हैं। इस बीच चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत की मेजबानी से जुड़ा एक लेख लिखा है। इसमें उसने भारत की तारीफ की है। वहीं पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बहुपक्षीय राजनयिक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। तैयारियों को देख कर ऐसा लगता है कि भारत इसे बेहद महत्व देता है। भारत को लगता है कि इसका सफल आयोजन उसके कद को दुनिया में बढ़ाएगा।

इसके आगे लेख में लिखा गया कि, 'अमेरिका और पश्चिमी देश जो अक्सर भारत के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, उन्होंने जी-20 देशों के बीच मतभेदों को प्रचारित किया है। जी 20 दुनिया का एक प्रमुख आर्थिक सहयोग मंच है, लेकिन यहां वह अपने एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं।' ग्लोबल टाइम्स ने इस बात पर चिंता जताई कि पश्चिम के कारण ही संभवतः पहली बार इतिहास में हो सकता है कि संयुक्त विज्ञप्ति जारी न की जाए। भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए छह प्राथमिकताओं हरित विकास और जलवायु वित्त, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक आर्थिक प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण में सुधार की घोषणा की है।

'रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ज्यादा ध्यान'

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पश्चिमी देश इन एजेंडों की जगह रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपना ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। भारत ने यूक्रेन के प्रतिनिधि को जी-20 में नहीं बुलाया है। ग्लोबल टाइम्स ने तारीफ करते हुए लिखा, 'इन एजेंडों की शृंखला से यह देखने मुश्किल नहीं कि भारतीय पक्ष आर्थिक सुधार और बहुपक्षीय कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है, जो हमेशा से जी-20 मंच का मुख्य विषय रहा है।' लेकिन पश्चिम और अमेरिका ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते।

'पश्चिम जी20 को तोड़ना चाहता है'

पश्चिमी देशों पर हमला बोलते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में हुए शिखर सम्मेलन के बाद से पश्चिम ने जी-20 को तोड़ने की इच्छा दिखाई है। इस साल उन्होंने अपने प्रयास को तेज कर दिया है।' ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता में पश्चिमी देशों ने लगातार भारत-चीन संघर्षों को हवा दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका ने चीन से कहा था कि हम स्पॉइलर (रंग मे भंग करनेवाला) न बनें। हम भी अमेरिका से यही कहना चाहते हैं कि वह रंग मे भंग करनेवाला न बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.