महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने किया दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा, समझा दिल्ली का एजुकेशन मॉडल

Updated on 30-10-2021 05:54 PM

नई दिल्ली  ।महाराष्ट्र सरकार में मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट, हायर एजुकेशन, प्राजक्त तनपुरे ने दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को समझने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मंगलवार को दिल्ली सरकार के 2 स्कूलों सर्वोदय बाल विद्यालय, वेस्ट विनोद नगर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खिचड़ीपुर का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों से बात कर हैप्पीनेस करिकुलम के बारे में जाना। उन्होंने अपने विजिट के दौरान देशभक्ति करिकुलम और स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एजुकेशन के मॉडल को भी समझा। प्राजक्त तनपुरे बिज़नेस ब्लास्टरर्स प्रोग्राम के मॉडल से काफी प्रभावित हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों में तैयार हो रहे भविष्य के एंत्रप्रेन्योर्स से मिलकर उनके एंटरप्राइज को समझा। उन्होंने कहा कि कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों से मिलकर मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ। हम दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विजिट से मिली लर्निंग के माध्यम से इस एजुकेशन मॉडल को महाराष्ट्र के स्कूलों में भी अपनाएंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार महाराष्ट्र सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है। इस तरह एक दूसरे से सीखकर मिलकर काम करने से देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है।

श्री तनपुरे ने कहा कि दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की पूरे भारत में चर्चा है। मैंने इस एजुकेशन मॉडल के बारे में काफी सुना इसलिए इसे समझने दिल्ली आया।  मैंने दिल्ली के स्कूलों के बारे में जितना भी सुना मुझे यहाँ उससे कही ज्यादा देखने को मिला। यहाँ केवल इंफ्रास्ट्रक्चर शानदार हुआ है बल्कि बच्चों को वर्ल्ड क्लास क्वालिटी एजुकेशन भी दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि एजुकेशन के वर्ल्ड क्लास मॉडल को समझने के लिए विदेशों में जाने की जरुरत नहीं है। दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को देखकर ही ये पता लगाया जा सकता है कि कैसे बड़े स्तर पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दी जाती सकती है। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी राज्यों को दिल्ली के एजुकेशन मॉडल से सीखने और उसे अपनाने की जरुरत है। दिल्ली का एजुकेशन मॉडल पूरे देश में लागू होना चाहिए।

दिल्ली के स्कूल विजिट के दौरान श्री प्राजक्त तनपुरे ने हैप्पीनेस करिकुलम के मॉडल को समझा। और दिल्ली सरकार द्वारा बच्चों में ग्रोथ माइंडसेट विकसित करने के लिए शुरू किए गए विभिन्न माइंडसेट करिकुलम की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के मॉडल को समझा। वे स्पेशलाइज्ड डोमेन आधारित इस स्कूल को मॉडल को देख कर काफी प्रभावित हुए और कहा कि बच्चों को वर्ल्डक्लास स्पेशलाइज्ड एजुकेशन देने की दिशा में दिल्ली सरकार शानदार काम कर रही है।

श्री तनपुरे ने एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के अंतर्गत दिल्ली सरकार के स्कूलों में शुरू किए गए बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम के डिज़ाइन को भी समझा और सरकार द्वारा दिए गए सीडमनी से बच्चों ने जिन इंटरप्राइज की शुरुआत की है उसके बारे में प्रोजेक्ट में शामिल बच्चों से चर्चा की उनके एंटरप्राइज मॉडल  को समझा वे बच्चों द्वारा शुरू किए विभिन्न एंटरप्राइज मॉडल से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि बच्चों से उनके प्रोडक्ट खरीदे।

प्राजक्त तनपुरे दिल्ली सरकार के स्कूलों के शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देख कर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विजिट के दौरान स्कूल के लैब और लाइब्रेरी का भी दौरा किया और बच्चों से बातचीत की। वे बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल्स से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा किमुझे दिल्ली के एजुकेशन मॉडल से काफी कुछ सीखने को मिला है। इस लर्निंग का प्रयोग कर मैं दिल्ली के इस मॉडल को महाराष्ट्र के स्कूलों में अपनाने का प्रयास करूंगा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार महाराष्ट्र सरकार की सहायता करने के लिए तैयार है। इस तरह से मिलकर काम करने से देश की शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है। एक दूसरे से सीखकर हम देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ला सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.