प्रकाश राज ने ममूटी को नेशनल अवॉर्ड नहीं दिए जाने पर सरकार को कोसा, बोले- ये तो फाइल्‍स और पाइल्‍स को मिल रहे

Updated on 04-11-2025 01:40 PM
मलयालम सुपरस्टार ममूटी को 55वें केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया है। लेकिन आज तक उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया। इस पर जूरी अध्यक्ष और एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार, 3 नवंबर को मीडिया से बात करते हुए इस पर रिएक्ट किया है और इशारों-इशारों में विवेक अग्नहोत्री की फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर सरकार पर निशाना साधा है।

प्रकाश राज ने कहा, 'मुझे ये कहने में कोई आपत्ति नहीं है कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के साथ कॉम्प्रोमाइज किया जाता है। मुझे केरल के जूरी अध्यक्ष होने पर बहुत खुशी है क्योंकि जब उन्होंने मुझे बुलाया था तो यही कहा था कि हमें एक आउटसाइडर चाहिए जो अनुभवी हो। और हम उसमें कोई भी दखल नहीं देंगे और आपको अपना फैसला लेने देंगे।'

प्रकाश राज ने विवेक अग्नहोत्री की फिल्म पर तंज कसा

प्रकाश राज ने आगे कहा, 'लेकिन ऐसा नेशनल अवॉर्ड्स में नहीं हो रहा है और हम ऐसा देख भी रहे हैं। जब फाइल्स और पाइल्स को ढेरों अवॉर्ड मिल रहे है। जब इस तरह की जूरी और इस तरह की नेशनल गवर्मेंट... वो ममूटी को डिजर्व नहीं करते।' यहां एक्टर ने 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र किया है, और सरकार को कोसा है क्योंकि उस मूवी को बेस्ट फीचर फिल्म और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था।

ममूटी को सात बार मिला अवॉर्ड

ममूटी पहले बेस्ट एक्टर कैटगरी में तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि फैंस को ऐसा लगता है कि उनके अभिनय को नजरअंदाज किया गया है। वैसे 'ब्रमयुगम' के लिए उनको बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के तहत दिया गया है और इस कैटगरी में उनका ये सातवां खिताब है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.