'दृश्यम 3' में हुई प्रकाश राज की एंट्री, शुरू की शूटिंग, अक्षय खन्ना को नहीं कर रहे रिप्लेस

Updated on 11-02-2026 12:07 PM
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' इस साल 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। हालांकि उसके पहले अक्षय खन्ना की एग्जिट ने सबका ध्यान खींचा था। तरह-तरह के दावों के बीच अब इस मूवी में प्रकाश राज की एंट्री हुई है। उन्होंने इस थ्रिलर फ्रैंचाइजी की शूटिंग भी शुरू कर दी है। और खुद इसकी जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने 'धुरंधर' एक्टर को रिप्लेस नहीं किया है।

प्रकाश राज ने X हैंडल पर पोस्ट कर बताया, 'हिंदी में फ्रैंचाइजी दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक बढ़िया टीम के साथ एक शानदार रोल निभाने का मौका मिला है। उम्मीद करता हूं कि आपको ये पसंद आएगी। और हां मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं।' उन्होंने ये कहकर क्लियर किया कि वह अक्षय खन्ना की जगह नहीं ले रहे हैं। बल्कि किली और किरदार में दिखाई देंगे।

अक्षय खन्ना ने छोड़ दी थी 'दृश्यम 3'

अक्षय खन्ना के 'दृश्यम 3' के छोड़ने के बारे में डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने 'ईटाइम्स' से बातचीत में बताया था कि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने के 5 महीने पहले इस मूवी से बाहर हो गए। उनका लुक टेस्ट फाइनल हो चुका था और उन्हें कहानी भी बता दी गई थी, जो पसंद भी आई थी। मगर विग पहनने के लेकर असहमति हुई और उन्होंने इस मूवी को न करने का मन बना लिया।

जयदीप अहलावत बने थे 'दृश्यम 3' का हिस्सा

अक्षय खन्ना के 'दृश्यम 3' से बाहर होने की खबरों के बीच जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई थी। बताया गया था कि वह इसका हिस्सा बन रहे हैं। और वह रिप्लेसमेंट हैं। प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कहा था कि उन्हें अक्षय से बेहतर एक्टर और बढ़िया इंसान मिला है। उन्हें नहीं फर्क पड़ता कि अक्षय फिल्म में हैं या नहीं। उन्होंने एक्टर को लीगल नोटिस भेजने की भी बात कही थी।

अजय देवगन की 'दृश्यम' का कलेक्शन

इस फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम विजय सालगांवकर और तब्बू IG मीरा देशमुख के रोल में होंगी। पहली की दो किश्तों में इनके बीच जारी रहा चूहे-बिल्ली का खेल, इस बार भी देखने को मिलेगा। बता दें कि 31 जुलाई, 2015 में रिलीज हुई 'दृश्यम' 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और हिट रही थी। इसने भारत में 67.14 करोड़ रुपये नेट और 90.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 110.40 करोड़ का बिजनेस किया था। ओवरसीज भी 19.77 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' का कलेक्शन

वहीं, 'दृश्यम 3' जो 2023 में रिलीज हुई थी, वह 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसने भारत में ₹239.67 करोड़ का नेट और ₹282.81 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। ओवरसीज इसने ₹59.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹342.31 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने ओपनिंग डे पर ही 64.14 करोड़ का बिजनेस किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.