प्रसिद्ध कृष्णा की स्पीड ने ऑस्ट्रेलिया ए के उड़ाए होश, इंडिया ए ने बॉलिंग के दम पर की वापसी

Updated on 08-11-2024 03:55 PM
मेलबर्न: भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे 22 नवंबर से शुरू होगा। पर्थ स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जाएगा। उस सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रही है। मैच की पहली पारी में इंडिया ए की टीम ने 161 रन बनाए थे। जवाब में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त हासिल नहीं करने दी।

बॉल से प्रसिद्ध कृष्णा का कमाल


भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने अपने लंबाई का फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया। प्रसिद्ध ने सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस के साथ ही ओलिवर डेविस, जिमी पीर्सन और स्कॉट बोलैंड को आउट किया। उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी में 6 मेडल ओवर डाले। इस दौरान बल्लेबाज उनके खिलाफ 50 रन बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 223 रनों पर सिमट गई।

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हिस्सा


प्रसिद्ध कृष्णा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अभी तक उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम दो विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम ने 5 प्रमुख तेज गेंदबाजों को चुना है। ऑस्ट्रेलिया में 3 से चार तेज गेंदबाज एक मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। अपनी बॉलिंग से प्रसिद्ध ने अब पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए दावेदारी पेश कर दी है।


मुकेश और खलील ने भी झटके विकेट


ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी 223 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर उन्हें 62 रनों की बढ़त मिली। मुकेश कुमार ने भी भारत के लिए तीन विकेट लिए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी दो विकेट मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.