प्रीति पाल ने रचा इतिहास, भारत को पैरालंपिक में पहली बार एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट में जीता मेडल

Updated on 30-08-2024 05:24 PM
पेरिस: भारत को पेरिस पैरालंपिक में तीसरा मेडल मिल गया है। एथलेटिक्स इवेंट में भारत को प्रीति पाल ने यह मेडल दिलाया। मेडल जीतने के साथ ही प्रीति ने इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में 14.21 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। पैरा खेलों में ट्रैक इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। इस पैरालंपिक में भारत के लिए अभी तक तीनों मेडल महिलाओं ने जीते हैं। इससे पहले शूटिंग में अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने मेडल जीते थे।

प्रीति का पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन

प्रीति पाल ने 14.21 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय देकर रेस को पूरा किया। चीन की जिया झोउ और कियानकियान गुओ से पीछे रहा। चीन को इवेंट का गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला। 23 साल की प्रीति पहली बार पैरालंपिक में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने इसी साल मई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर टी 35 में कांस्य पदक हासिल किया। अभी पेरिस पैरालंपिक में वह 200 मीटर इवेंट में भी उतरेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.