गर्भवती सोनम कपूर पति आनंद संग कर रही एंजॉय, नो-मैकअप ग्लो में बेबी बंप की तस्वीरें की साझा

Updated on 08-06-2022 10:02 PM

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर गर्भवती हैं और जल्द ही पहले मातृत्व का सुख भोगने वाली हैं। इन दिनों वह इटली में हैं और पति आनंद आहूजा के साथ बेबीमून को एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने बेबीमून की तस्वीरों को शेयर कर रही हैं, जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नो-मेकअप सेल्फी शेयर की, जो अब खूब वायरल हो रही है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर ने जब से मम्मी बनने की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया, तब से लगातार वह बेबी बंप के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर कर रही हैं।


सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी के इन खास दिनों को पति आनंद आहूजा के एंजॉय कर रही हैं। आनंद भी पत्नी सोनम और आने वाले नन्हें मेहमान का खूब ध्यान रख रहे हैं। बेबीमून पर किस तरह से वह यादगार लम्हों को गुजार रही हैं, इसकी उन्होंने एक झलक फिर सोशल मीडिया यूजर्स को दिखाई। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने तस्वीर और वीडियो को शेयर किया। तस्वीर में सोनम ब्लैक आउटफिट में पूल के पास लेटी हुई हैं।

उन्होंने गले में गोल्ड की चेन पहनी है। इस तस्वीर में वह नो मेकअप लुक में नजर रही है। तस्वीर बिना मेकअप के है, इसलिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया हैं। इस वीडियो में सोनम ब्लैक कलर के मैटरनिटी आउटफिट को पहने हुए हैं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सोनम ने बताया कि वह पूल में समय बिताने जा रही हैं। साथ ही शीशे के पीछे छुपते पति आनंद की भी झलक दी।


नो मेकअप लुक में देखकर कई फैंस तो सोनम कपूर को पहचान ही नहीं पाए। उन्होंने ब्लैक कलर की लूज टॉप पहनी हुई है और बालों को खुला छोड़ा है। आपको बता दें कि पूल डे से पहले सोनम और आनंद इटैलियन रेस्टोरेंट में अलग-अलग डिशेज का मजा लेते दिखे थे। यहां कपल ने आइसक्रीम से लेकर पास्ता तक एंजॉय किया था। अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स को सोनम पूरा कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.