प्रीति जिंटा से ऑक्शन में हुई महाभूल, गलत खिलाड़ी को खरीदा, आईपीएल नीलामी में भारी बवाल

Updated on 20-12-2023 01:45 PM
दुबई: जो किस्मत में होगा वो खुद चलकर आएगा, जो नहीं होगा वो पास आकर भी खुद दूर चला जाएगा। भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह के लिए ये बात इस वक्त बिलकुल फिट बैठती है। शशांक आईपीएल 2024 में उस टीम का हिस्सा होंगे, जो उन्हें ऑक्शन में खरीदना ही नहीं चाहती थी। दरअसल, दुबई में 19 दिसंबर को आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान पंजाब किंग्स ने गलती से 32 वर्षीय ऑलराउंडर शशांक सिंह को खरीद लिया जबकि वह 19 साल के शशांक सिंह को खरीदना चाहते थे। ये कन्फ्यूजन इसलिए हुई क्योंकि दोनों का नाम और बेस प्राइस (20 लाख) भी एक ही था।

...तब तक देर हो चुकी थी
पंजाब किंग्स के ऑक्शन टेबल पर उस वक्त मालकिन प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, कोच संजय बांगर और ट्रेवर बेलिस मौजूद थे। गलती का एहसास होते ही फ्रैंचाइजी ने पहली बार ऑक्शन करवा रहीं महिला नीलामीकर्ता मल्लिका सागर को इसकी जानकारी दी और प्लेयर्स को वापस लौटाने के साथ-साथ पर्स में पैसे वापस डालने की भी डिमांड की, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मल्लिका सागर का कहना था कि शशांक सिंह पर एकमात्र बोली आपकी ओर से ही आई थी और हैमर भी डाउन हो चुका है। नियमों के मुताबिक खिलाड़ी के बिक जाने के बाद उसे इस तरह छोड़ना संभव नहीं है। ये सारी बातचीत टीवी पर लाइव चल रही थी।

SRH की ओर से खेल चुके हैं शशांक
नतीजतन, पंजाब किंग्स को अपनी टीम में गलत खिलाड़ी के साथ समझौता करना पड़ा जबकि इस डील से छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शशांक सिंह को फायदा भी हो गया। यह जानते हुए भी कि फ्रैंचाइजी उन्हें नहीं खरीदना चाहती थी, शशांक सिंह आईपीएल 2024 में पंजाब किग्स का हिस्सा होंगे। शशांक इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेल चुके हैं। शशांक के नाम आईपीएल 2022 के 10 मैच में 69 रन दर्ज हैं। वह तेज गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें 15 प्रथम श्रेणी, 30 लिस्ट ए और 55 टी-20 मैच का अनुभव है, जिसमें तीन शतक भी लगा चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स से भी ऐसी ही गलती
इसी नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भी पंजाब किंग्स जैसी ही गलत कर दी थी, लेकिन उन्हें उतना नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, नीलामी के दौरान सुमीत वर्मा का नाम सामने आने पर दिल्ली ने बोली शुरू की, जबकि वास्तव में वे सुमीत कुमार के लिए बोली लगाना चाहते थे। फ्रैंचाइजी को तुरंत अपनी गलती का अंदाजा हो गया और उन्होने अपनी बोली रद्द करने के लिए कहा चूंकि हथौड़ा नीचे नहीं लाया गया था, और नीलामीकर्ता अभी भी जवाबी बोली की तलाश में थीं, डीसी की बोली उलट दी गई, जिससे खिलाड़ी अनसोल्ड रह गया। जैसे-जैसे नीलामी आगे बढ़ी दिल्ली को अंततः अपना खिलाड़ी मिल गया और उन्होंने सुमीत कुमार को उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड:
मिनी ऑक्शन में खरीदे- हर्षल पटेल (11.75 करोड़), राइली रूसो (8 करोड़), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़), तनय त्यागराजन (20 लाख), प्रिंस चौधरी (20 लाख), विश्वनाथ प्रताप सिंह (20 लाख), शशांक सिंह (20 लाख), आशुतोष शर्मा (20 लाख)

बाकी प्लेयर: शिखर धवन, सैम कन, लियम लिविंगस्टोन, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह, अथर्व ताइडे, विद्वत कवेरप्पा, शिवम सिंह, जितेश शर्मा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.