प्रीति जिंटा अपने बच्चों जय और जिया की देखभाल में मस्त

Updated on 16-01-2022 08:14 PM

मुंबई  बालीवुड एक्ट्रेस  प्रीति जिंटा इन दिनों मदरहुड को जमकर एंजॉय कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। प्रीति जिंटा इन दिनों अपने दोनों बच्चों जय और जिया की देखभाल में मस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसको फैंस लाखों में एक कह रहे हैं।

 प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खास तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चे को सीने से लगाकर एक सेल्फी शेयर की है। प्रीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘मॉमी वाइब्स तस्वीर में प्रीति सेल्फी ले रही हैं हालांकि उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा इस तस्वीर में भी रिवील नहीं किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का स्वेटर पहना हुआ है और उसके ऊपर उन्होंने एक शॉल लिए हुए हैं।

 उनके बेबी ने पिंक कलर का टोपी पहनी है। प्रीति की इस तस्वीर पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल मदर।दूसरे ने लिखा- खूबसूरत तस्वीर। एक अन्य ने लिखा- इससे बड़ा सुख और कोई नहीं। फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। जेन गुडइनफ और प्रीति जिंटा की शादी के 5 साल बाद उनके घर ये खुशियां आई हैं। प्रीति जिंटा ने जेन गुडइनफ से 29 फरवरी 2016 में लॉस एंजिलस में शादी की थी। जेन गुडइनफ उम्र में प्रीति जिंटा से 10 साल छोटे हैं। वह अमेरिकन सिटिजन हैं। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। विदेशी धरती पर दोनों ने शाही राजपूत अंदाज में ब्याह किया थी।

शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में दोनों की तस्वीरें शेयर की थी। जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। दोनों अमेरिका में रहते हैं। बता देंकि  प्रीति जिंटा बॉलीवुड से भले दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ट्रीट करती रहती हैं। प्रीति जिंटा और उनके पति जेन गुडइनफ पिछले साल नवंबर में दो जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने हैं। 46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा ये खुशी सरोगेसी के जरिए मिली हैं। बेटा जय और बेटी जिया के साथ प्रीति काफी खुश हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.