नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की तैयारी शुरू पर पहुंचना बेहद मुश्किल, कनेक्टिविटी के विकल्प जानिए

Updated on 19-09-2025 01:29 PM
ग्रेटर नोएडा: केंद्रीय नागिरक उड्डयन मंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख 30 अक्टूबर तय की है। ऐसे में 25 अक्टूबर तक काम पूरा करने की डेडलाइन को लेकर नायल और यापल के अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। अधूरे कामों की लिस्ट बनाई जा रही है, जो काम बचे हैं, उन्हें 25 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चलेगा।

बेशक एयरपोर्ट का संचालन इसी साल में हो जाएगा, पर एयरपोर्ट तक पहुंचना अभी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व अन्य आसपास के लोगों के लिए आसान नहीं है। कनेक्टिविटी के प्रॉजेक्ट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रॉजेक्ट अभी उस स्थिति में नहीं हैं, जिनसे सहजता पूर्वक एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सके।

एयरपोर्ट पर कितना काम हुआ और कितना बाकी

सिविल कंस्ट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो गया है। फिनिशिग, इंटीरियर आदि का काम चल रहा है। रनवे और एयरसाइड इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिसमें टैक्सी वे आदि का काम भी लगभग पूरा हो गया है। मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग का स्ट्रक्चर काम काम पूरा हो गया है। यात्री सुविधाओं का काम अब तेजी से चल रहा है। 25 अक्टूबर से पहले ही पूरा हो होने की उम्मीद बताई जा रही है। एयरब्रिजेज, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, चेक-इन/चेक-आउट काउंटर, बोर्डिंग गेट्स जैसी सुविधाएं लगाई जा चुकी है। इन सबके ट्रायल का काम भी हो गया है। एटीसी टावर का काम काफी पहले ही पूरा हो गया है। बकास (बीसीएएस) ने एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एनओसी भी जारी कर दी है, जो कि किसी भी एयरपोर्ट के लिए डीजीसीए की एनओसी लेने के लिए अति महत्वपूर्ण होता है।

ये काम अभी अधूरे हैं

डीजीसीए का लाइसेंस मिलना है। इस लाइसेंस के बाद ही विमान उड़ान भर सकते हैं।
वॉटर ट्रीटमेंट प्लाट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट के संचालन होने तक तैयार हो जाएंगे।
फिनिशिग व इंटीरियर वर्क जैसे कि फर्श, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, गैलरीज, टॉयलेट आदि अभी पूरी तरह तैयार नहीं है।
एप्रोच रोड्स, पार्किंग आदि को लेकर अंतिम रूप देना बाकी है।
टेस्टिंग, ट्रेनिंग, एयरपोर्ट संचालन में शामिल सभी एजेंसियों का अभ्यास व समन्वय आदि सबके लिए अभी काफी काम होने बाकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.