नई कलेक्टर गाइडलाइन 2022-23 के लिए तैयारियां शुरू

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

भोपाल नई कलेक्टर गाइडलाइन 2022-23 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महानिरीक्षक पंजीयन के आदेश के बाद अब अगले वर्ष की गाइडलाइन को एक्सेल शीट पर तैयार करने की बजाय संपदा पर डाटा एंट्री करके आनलाइन किया जाएगा। इस बार यह बदलाव किया गया है। शीट को समितियों को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। प्रस्तावित गाइडलाइन का प्रारंभिक अंतिम प्रकाशन जिले की बेवसाइट पर पीडीएफ फार्मेट में होगा और कलेक्टर एवं जिला पंजीयक के पास इसका रिकार्ड बतौर प्रिंट रहेगा। यह आमजन के लिए भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं नई लोकेशन जोडऩे से पहले पूरी अनुमतियां और जरूरी साक्ष्य केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को उपलब्ध कराना पड़ेंगे।

महानिरीक्षक पंजीयन ने कलेक्टर गाइडलाइन की प्रस्तावित दरों की डाटा एंट्री 15 दिसंबर तक पूरी करने के लिए सभी उप पंजीयकों को निर्देश दिए हैं और 31 मार्च 2022 तक संपदा पर अंतिम प्रकाशन का लक्ष्य रखा है। महानिरीक्षक पंजीयन ने दरें प्रस्तावित करने से पहले यह ध्यान रखने का भी निर्देश दिया है कि अधिग्रहण संभावित क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखकर ही दरों का निर्धारण किया जाए।

यह ध्यान में रखकर जारी होगी गाइडलाइन

समितियों तक भेजने के लिए भी संपदा से ही रिपोर्ट निकाली जाएगी। जिला स्तर पर गाइडलाइन की दरों का प्रारंभिक प्रकाशन भी संपदा के माध्यम से होगा। दरों की एंट्री करते समय मूल्य सूचकांक तथा नगर या ग्राम में प्रस्तावित विकास को ध्यान में रखा जाएगा। दरों का निर्धारण वास्तविक और प्रचलित के अनुरूप ही होगा। लोकेशनों की दरें निर्धारित करने और नई लोकेशन या कालोनी को जोडऩे से पहले जरूरी अनुमतियां और दस्तावेज अनिवार्य रूप से रखने पड़ेंगे।

कलेक्टर गाइडलाइन तैयार करने का कार्यक्रम

15 दिसंबर तक उप पंजीयक स्तर पर प्रस्तावित दरों की डाटा एंट्री संपदा में की जाएगी। 31 दिसंबर तक उप पंजीयक द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति से अनुमोदन लेकर गाइडलाइन के प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति के पास भेजे जाएंगे। 15 जनवरी तक जिला पंजीयक द्वारा जिला मूल्यांकन समिति से अनुमोदन लेकर पूरे जिले की प्रस्तावित गाइडलाइन का प्रारंभिक प्रकाशन कराया जाएगा। 1 फरवरी तक जिला पंजीयक द्वारा आम जन से सुझाव लिए जाएंगे। 20 फरवरी तक आम जन द्वारा दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद जिला मूल्यांकन समिति का अंतिम अनुमोदन लिया जाएगा। 28 फरवरी तक समिति द्वारा अनुमोदित गाइडलाइन को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के पास भेजा जाएगा। 31 मार्च तक केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड से अनुमोदन मिलने के बाद संपदा पर गाइडलाइन का अंतिम प्रकाशन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.