चीन में प्रचलित धर्मों पर लगाम लगाने की तैयारी, जिनपिंग का आह्वान-धर्मों का हो 'चीनीकरण'

Updated on 07-12-2021 09:39 PM

बीजिंग समाजवाद से प्रेरित चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने अब अपने देश में प्रचलित धर्मों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल बीते सप्ताह राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी धर्मों काचीनीकरणकरने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि धार्मिक लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी से जोड़ा जाए और उन्हें समाजवादी मूल्य सिखाए जाएं।

 शी जिनपिंग ने साफ तौर पर कहा है कि चीन में धर्मों को अपने देश की संस्कृति के मुताबिक होना चाहिए। माना जा रहा है कि इसके जरिए एक बार फिर उईगर मुस्लिमों को निशाना बनाया जा सकता है। बीते सप्ताह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान धर्म से जुड़े मामलों पर शी जिनपिंग ने ये बातें कही हैं। इससे पहले ऐसा ही एक सम्मेलन 2016 में हुआ था। इस सम्मेलन के जरिए अगले पांच साल तक देश की सरकार की धर्म पर नीतियां निर्धारित की जाती हैं।

शी जिनपिंग ने भाषण के बाद अब सरकार के मुख्य निशाने पर एक बार फिर उईगर मुस्लिम होंगे। उईगर समुदाय के अलावा तिब्बत के बौद्ध समुदाय पर अत्याचार का एक और दौर चल सकता है।  दोनों ही समुदायों को उनकी पारंपरिक धार्मिक रीतियों से इतर चीन के परिप्रेक्ष्य में धर्म को ढालने के लिए बाध्य किया जा सकता है।  इसके अलावा शी जिनपिंग सरकार का निशाना इस बार ईसाई धर्म पर भी है। कहा जाता है कि चीन में इस वक्त सबसे तेजी से ईसाई धर्म बढ़ रहा है। जिनपिंग सरकार अब इस नियंत्रण लगा सकती है।

 जिनिपिंग ने कहा- इस बात के प्रयास किए जाने चाहिए कि मातृभूमि का महत्व बढ़े। यानी चीनी राष्ट्र, चीनी संस्कृति, कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवाद को धार्मिक समूहों में और ज्यादा अपनाने की कोशिश की जाए। धार्मिक गतिविधियां कानूनी दायरे के भीतर ही रहकर होनी चाहिए। धार्मिक गतिविधियों का असर आम नागरिक के स्वास्थ्य पर नहीं पड़ना चाहिए।

 बता दें कि चीन आधिकारिक तौर पर पांच धर्मों को मान्यता देता है। इनमें बौद्ध, कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट, ताओ और इस्लाम शामिल हैं। देश के संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने का वादा किया गया है। लेकिन वास्तविकता में चीन में धार्मिक स्वतंत्रता को सरकार के इशारे पर जबरदस्त तरीके से नियंत्रित किया जाता है। विशेष रूप से बीते वर्षों के दौरान उईगर समुदाय चीनी सरकार का निशाना रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.