पाकिस्तान-चीन से एक साथ निपटने की तैयारी! हथियारों की नहीं होगी कमी, बड़े बदलाव की आहट

Updated on 03-10-2025 03:45 PM
नई दिल्ली: सरकार देश में डिफेंस सेक्टर को मजबूत करने के लिए एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। इसके तहत विदेशी कंपनियों (OEMs) की भारतीय यूनिट को डोमेस्टिक वेंडर माना जा सकता है। यह रक्षा खरीद के नियमों में एक अहम बदलाव होगा। डिफेंस इंडस्ट्री लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। इस कदम से इन विदेशी कंपनियों को भारत की रक्षा खरीद में आसानी से हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और देश में ही मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। ET की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

सरकार ने अगस्त में पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में एक खास टास्क फोर्स बनाई गई थी। इसका काम मुख्य क्षेत्रों में नए सुधारों को आगे बढ़ाना है। सूत्रों के मुताबिक इस टास्क फोर्स की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी। इस बदलाव का मुख्य मकसद खरीद प्रक्रिया में आने वाली रुकावटों को कम करना है। साथ ही डिफेंस ऑफसेट क्लॉज को और आसान बनाना है। ऑफसेट क्लॉज के तहत विदेशी कंपनियों को ठेका जीतने पर भारत में निवेश करना होता है। अभी की खरीद नीति घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करना चाहती है। इसलिए वह स्थानीय विक्रेताओं को प्राथमिकता देती है।

क्या होगा फायदा?

विदेशी कंपनियों की सहायक कंपनियों को भारतीय विक्रेता मानने से वे स्थानीय कंपनियों के बराबर आ जाएंगी। इससे उन्हें खरीद में समान अवसर मिलेंगे। उम्मीद है कि इससे और भी विदेशी कंपनियां भारत में अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित होंगी। पैनल ने कुछ और सुझाव भी दिए हैं। इनमें से एक यह है कि नामांकन-आधारित सिस्टम को धीरे-धीरे खत्म किया जाए। इसकी जगह खुली निविदा (ओपन टेंडरिंग) प्रणाली लाई जाए। इससे निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी
यह नई नीति अगले साल के बजट से पहले आ सकती है। पैनल ने कुछ और प्रस्ताव भी रखे हैं। इनमें रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के प्रारूप और समय-सीमा को एक जैसा बनाना शामिल है। इसके अलावा स्वदेशी इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक खास रक्षा स्टार्टअप नीति बनाने का भी प्रस्ताव है। इन सभी सुझावों पर अंतिम फैसला एक समिति लेगी। इस समिति का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) कर रहे हैं। यह समिति रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) 2020 में बदलाव पर काम कर रही है। इसका लक्ष्य खरीद में होने वाली देरी को कम करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.