कनाडा के युकोन में मिला संरक्षित बेबी मैमथ

Updated on 03-07-2022 10:01 PM

ओटावा वैज्ञानिकों ने 30,000 से अधिक साल पहले जीवित पाए जाने वाला विशाल काय बेबी मैमथ की खोज की है। वैज्ञानिकों ने कनाडा के युकोन में एक संरक्षित बेबी मैमथ की खोज करने का दावा किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उत्तरी अमेरिका में खोजा गया 'सबसे पूर्ण मैमथ' है। इस बेबी मैमथ का नाम 'नून चो गा' है, हान भाषा में इसका मतलब होता है 'बिग बेबी एनिमल'


यह मैमथ पर्माफ्रोस्ट में जम गया था जिसके परिणामस्वरूप इसके अवशेष संरक्षित हो गए। पर्माफ्रोस्ट धरती की सतह या उससे नीचे की उस भूमि को कहते हैं जिसका तापमान दो साल या उससे अधिक समय के लिए लगातार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। क्लोंडाइक गोल्ड फील्ड्स में काम कर रहे मजदूरों ने इस मैमथ की खोज की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैमथ की त्वचा अभी भी बिल्कुल पहले जैसी है और बालों के कुछ टुकड़े अभी भी शरीर पर चिपके हुए हैं।


आगे की जांच में सामने आया है कि यह मैमथ मादा है और जंगली घोड़ों, गुफा शेर और विशाल स्टेपी बाइसन के साथ रहती थी जो युकोन में हजारों साल पहले मौजूद थे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री रंज पिल्लै ने एक बयान में कहा, 'युकोन हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस ऐज और बेरिंगिया रिसर्च के लिए जाना जाता है।'

 उन्होंने कहा कि हम संरक्षित बेबी वुली मैमथ, 'नून चो गा' की बेहद अहम खोज से हैरान हैं। मंत्री ने कहा, 'युकोन सरकार और माइन में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच मजबूत साझेदारी के बिना इस तरह की खोज संभव नहीं हो सकती।''नून चो गा' पैर पर पैर चढ़ाकर लेटा हुआ है और उसकी दोनों आंखें बंद हैं। इसकी मजबूत सूंड़ अब कमजोर हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.