टेक्सास स्कूल फायरिंग में मारे गए 19छात्र और 2शिक्षकों को राष्ट्रपति बाइडेन ने दी श्रद्धांजलि

Updated on 30-05-2022 09:31 PM

अमेरिका अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में अधाधुंध फायरिंग में मारे गए छात्र और शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई। एलिमेंटरी स्कूल गोलीबारी कांड में मारे गए 19 छात्रों और दो शिक्षकों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने भी हिस्सा लिया। गोलीबारी में अपनों को खोने वालों को सांत्वना देने के लिए बाइडेन दूसरी बाद उवाल्दे गए थे।

 बाइडन 17 मई को न्यूयॉर्क के बफेलो गए थे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। सुपरमार्केट में हुई नस्लीय हिंसा में 10 अश्वेत लोगों की हत्या की बाइडेन ने आलोचना की। बाइडन ने घटना में मारे गए 21 लोगों के लिए रॉब एलिमेंटरी स्कूल के बाहर लगाए गए 21 सफेद क्रॉस पर श्रद्धांजलि दी।

टेक्सास स्थित उवाल्दे के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी के बाद देशभर के स्कूल अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रहे हैं और आगंतुकों की संख्या सीमित कर दी है। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमले के बाद हुए इस हमले के मद्देनजर कई शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। टेक्सास के एल पासो में 2019 में एक बंदूकधारी ने नस्ली हमले में 23 लोगों की हत्या कर दी थी। इस क्षेत्र के स्कूलों में डर का माहौल है। एल पासो इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट में हमले की कई धमकी मिल चुकी है, जो बाद में फर्जी पाई गई।
पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन और अन्य दायित्वों से मुक्त कर गश्त के काम पर लगाया जा रहा है।

 स्कूलों में कैमरा सर्विलांस प्रणाली सुदृढ़ कर दी गई है। आगंतुकों के लिए स्कूलों में प्रवेश करने से पहले घंटी बजाने और पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था की गई है। उवाल्दे में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में 19 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत होने के बाद कनेक्टिकट, मिशिगन और न्यूयार्क समेत कई राज्यों में स्कूलों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.