राष्ट्रपति बाइडेन घातक बीए.5 वेरिएंट की चपेट में आए, अब सुधर रहा स्वास्थ्य

Updated on 24-07-2022 10:46 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोनो के घातक वायरस बीए.5 वेरिएंट की चपेट में गए हैं। इस वायरस के कारण इस समय अमेरिका में कोरोना की एक नई लहर चल रही है। उनके चिकित्सक डॉ. केविन कॉनर ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन के कोरोना के नए सब वेरिएंट बीए.5 से संक्रमित होने की आशंका है। एक नए शोध से पता चला है कि कोरोना के पिछले वेरिएंट की तुलना में बीए.5 वेरिएंट में वैक्सीन के लिए चार गुना ज्यादा प्रतिरोधकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का टीकाकरण हो चुका है और मार्च में उन्होंने दूसरी बूस्टर डोज भी ली थी।


एक खबर के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड​​​​-19 लक्षणों में सुधार हो रहा है और अब उनको केवल गले में खराश, नाक बहना, हल्की खांसी और शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण है। उनके चिकित्सक डॉ. केविन कॉनर ने एक बयान में ये बात कही। डॉक्टर कॉनर ने कहा कि बाइडेन के फेफड़े साफ हैं और उनका ऑक्सीजन लेवल कमरे की हवा में अच्छे स्तर पर है। 79 वर्षीय बाइडेन को गुरुवार को कोविड से संक्रमित पाया गया था। जो एंटीवायरल दवा राष्ट्रपति ले रहे हैं, उसका जिक्र करते हुए डॉक्टर कॉनर ने कहा कि राष्ट्रपति का इलाज अच्छी तरह से चल रहा है।


कॉनर ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को सांस की तकलीफ का अनुभव नहीं हो रहा है। बीए.5 कोरोना का बहुत संक्रामक सब वेरिएंट है। गुरुवार को राष्ट्रपति बाइडेन का एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें अमेरिकी जनता को आश्वस्त किया गया कि वह ठीक हो रहे हैं। बहरहाल व्हाइट हाउस ने यह नहीं बताया है कि बाइडेन को कोरोना वायरस का संक्रमण कहां हुआ। वह हाल ही में मध्य पूर्व की यात्रा से लौटे थे और उस यात्रा से पहले कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.