एक साल के कार्यकाल में मीडिया से कन्नी काटते नजर आए राष्ट्रपति बाइडेन

Updated on 10-01-2022 08:25 PM

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन महामारी पर अपने ताजा सम्बोधन के बाद एक बार फिर पत्रकारों के सवालों से कन्नी काटते नजर आए। यह बाइडेन के कार्यकाल में कोई नई बात नहीं रही, वह अपने एक साल के कार्यकाल में आमतौर पर मीडिया से बचते नजर आए हैं।

पिछले दिनों बाइडन ने कोविड-19 से संबंधित रैपिड टेस्ट के अभाव के बारे में एक सवाल का जवाब दिया, उसके बाद उन्होंने ओमीक्रोन के कारण लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के बारे में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दिया। उसके बाद उन्होंने तीसरे सवाल का जवाब टाल दिया। तीसरा सवाल सीनेटर जो मानचिन से संबंधित था, जिन्होंने कथित तौर पर बाइडेन की सामाजिक सेवाओं और जलवायु खर्च योजना की धज्जियां उड़ा दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पश्चिमी वर्जिनिया के डेमोक्रैट सदस्य के बारे में पूछे गये सवाल का सीधा जवाब दिए बिना कहा, ‘मैं अभी यह संवाददाता सम्मेलन करने वाला नहीं हूं।

कुछ सेकेंड बाद बाइडन पलटे और कमरे से बाहर चले गये। बाइडेन प्रेस के साथ सीमित सम्पर्क रखते नजर आए हैं। बाइडेन ने ह्वाइट हाउस में अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है, लेकिन उन्होंने अपने पहले के पांच पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में बहुत कम ही संवाददाता सम्मेलन किए हैं। बाइडेन अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कम ही मीडिया साक्षात्कार दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस व्यवहार से ह्वाइट हाउस को इस सवाल का सामना करना पड़ रहा है कि क्या राष्ट्रपति इस बात पर पर्दा डालना चाहते हैं कि उनका प्रशासन कैसे चल रहा है और क्या वह अमेरिकावासियों को अपने एजेंडे के बारे में अवगत कराने का अवसर खो रहे हैं। यद्यपि बाइडन ने अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक पारदर्शी प्रशासन का संकल्प लिया है।

बाइडेन ने केवल 22 मीडिया साक्षात्कार दिए हैं, जो पूर्ववर्ती छह राष्ट्रपतियों की तुलना में कम है। इनमें तीन साक्षात्कार प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क के लिए दिए गए हैं। उन्होंने तीन ही साक्षात्कार प्रिंट मीडिया को दिये हैं। अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति ने इस एक साल के कार्यकाल में केवल नौ औपचारिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए हैं, जिनमें छह अकेले और तीन विदेशी नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.