पाकिस्तान में राष्ट्रपति ने बदली आम चुनावों की तारीख, 11 से बदलकर कर दी 8 फरवरी

Updated on 03-11-2023 02:29 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने आम चुनाव की तारीख 11 फरवरी से बदलकर 8 फरवरी, 2024 कर दी है। इसके साथ ही पाकिस्तान में चुनावों की तारीखों को लेकर छाया असमंजस भी हट गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चुनावों की तारीख का ऐलान किया। पिछले महीने इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि चुनाव जनवरी 2024 में होंगे।

राष्ट्रपति अल्वी के चुनाव की तारीखों पर जारी बयान से कुछ घंटे पहले ही चुनाव आयोग के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि देश में चुनाव 11 फरवरी को होंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा, अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान और चुनाव निकाय के चार सदस्यों के साथ प्रेसीडेंट हाउस पहुंचे। इन अफसरों से मुलाकात के बाद अल्वी ने बयान जारी करते हुए नई तारीख की घोषणा की।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई

पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभा के विघटन के बाद 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ईसीपी) से पूछा था कि चुनाव कब होंगे तो कमीशन ने सुप्रीम कोर्ट को 11 फरवरी की तारीख बताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद इलेक्शन कमीशन के सीनियर अफसरों को राष्ट्रपति से मिलकर चुनावों का ऐलान करने के लिए कहा। जिसके बाद 8 तारीख घोषित की गई।

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति अमीन-उद-दीन खान और न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और दो अन्य की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। बता दें कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नौ अगस्त को नेशनल असेंबली भंग कर दी थी। इसके बाद से चुनाव लंबित हैं।
(एजेंसी से इनपुट के साथ)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.