छठ महापर्व पर राष्ट्रपति कोविंद, शाह, गडकरी आदि नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Updated on 11-11-2021 07:22 PM

नई दिल्ली देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। चार दिवसीय पर्व का बुधवार को सबसे खास दिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कार्तिक माह के छठवें दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित होता है।

इस दौरान महिलाएं व्रत और पूजापाठ करती हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने  ट्वीट में लिखा कि छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य‌‌ जल पर हमारी निर्भरताको स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भीसूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजाकी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्वछठ पूजाकी हार्दिक शुभकामनाएं।

सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें। जय छठी मैया! केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा सूर्यदेव की उपासना के महापर्व छठ पूजन की समस्त देशवासियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से आपके जीवन को सदा प्रकाशित करें, तथा उनका आशीर्वाद सदैव आपके ऊपर बना रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों को महापर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘ऊं आदित्याय नम: सूर्योपासना के अनुपम लोकपर्व छठ पूजा की आपको हार्दिक बधाई! भगवान आदित्य और छठी मैया आपको सुख, समृद्धि और आनंदमय जीवन प्रदान करें।

आप सदैव निरोगी रहें और आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों। समस्त जीवों का मंगल और कल्याण हो, शुभकामनाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.