धोनी सा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं प्रिटोरियस

Updated on 08-06-2022 10:44 PM

मुंबई भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी में जुटे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला ड्वेन प्रिटोरियस ने कहा कि वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं।

प्रिटोरियस ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पदार्पण किया। उन्होंने छह मैचों में 44 रन बनाए और छह विकेट लिए भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने कहा कि धोनी के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा
उन्होंने कहा, अपना पहला आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव था। यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैंने पूरा मजा लिया। एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं। उन्होंने कहा धोनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया।

भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड है, भारतीय क्रिकेट के लिए उसने कितना कुछ किया है। यह सब देखना अच्छा अनुभव रहा। प्रिटोरियस ने कहा, सबसे बड़ी बात जो मैने उनसे सीखी है, वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है। वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं। उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डैथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं। धोनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं।


उन्होंने कहा, वह मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं। भारत के खिलाफ श्रृंखला के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को जानने का भी मौका मिलेगा। आईसीसी टी20 विश्व कप आस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.