नाइजर में तख्तापलट से खुश हुआ प्रिगोझिन, जमकर की तारीफ, वैगनर की सर्विस की ऑफर

Updated on 29-07-2023 02:29 PM

मॉस्को: वैगनर बॉस येवगेनी प्रिगोझिन ने अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट पर खुशी जताई है। उसने नाइजर के नए तानाशाह की तारीफ करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैगनर लड़ाकों की सर्विस भी ऑफर की है। वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनलों ने प्रिगोझिन के एव वायस मैसेज को शेयर किया है। इसमें प्रिगोझिन को नाइजर में तख्तापलट की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। उस वायस मैसेज में प्रिगोझिन ने यह दावा नहीं किया कि वह नाइजर में हुए तख्तापलट में शामिल था। हालांकि उसने तख्तापलट को पश्चिमी उपनिवेशवादियों से लंबे समय से लंबित मुक्ति के क्षण के रूप में वर्णित किया। उसने व्यवस्था बनाए रखने में मदद के लिए अपने लड़ाकों की सर्विस भी ऑफर की।

 

नाइजर में तख्तापलट को उपनिवेशवाद की हार बताया

 प्रिगोझिन ने गुरुवार शाम को पोस्ट किए गए संदेश में कहा ''नाइजर में जो कुछ हुआ वह नाइजर के लोगों का उनके उपनिवेशवादियों के साथ संघर्ष के अलावा और कुछ नहीं है। उन उपनिवेशवादियों के साथ जो उन पर जीवन के अपने नियम और उनकी शर्तें थोपने और उन्हें उसी स्थिति में रखने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें अफ्रीका सैकड़ों साल पहले था।'' उसने आगे कहा कि "आज यह (नाइजर) प्रभावी रूप से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त कर रहा है। बाकी सब निस्संदेह नाइजर के नागरिकों पर निर्भर करेगा और शासन कितना प्रभावी होगा, लेकिन मुख्य बात यह है कि उन्होंने उपनिवेशवादियों से छुटकारा पा लिया है।"

नाइजर के जनरल ने समर्थन की मांग की

नाइजर में तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले जनरल ने शुक्रवार को सरकारी टेलीविजन पर लोगों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का समर्थन मांगा। सेना ने दो दिन पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया था जिससे देश में राजनीतिक अराजकता पैदा हो गई। जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को उन विद्रोही सैनिकों का नेता घोषित किया गया है जिन्होंने तख्तापलट करते हुए लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया है। नाइजर सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
 

जनरल ने राष्ट्र को किया संबोधित

त्चियानी ने सैन्य तख्तापलट के दो दिन बाद शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को विनाश से बचने के लिए दिशा बदलने की जरूरत है और इसलिए उन्होंने तथा अन्य लोगों ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं तकनीकी और वित्तीय साझेदारों से, जो नाइजर के मित्र हैं, हमारे देश की विशिष्ट स्थिति को समझने का आग्रह करता हूं ताकि इसे चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान की जा सके।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.