प्रिगोझिन ने बहुत गलतियां की वैगनर चीफ की विमान हादसे में मौत पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Updated on 26-08-2023 01:29 PM
मॉस्को: रूस में असफल विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत हो चुकी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रिगोझिन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने जीवन भर गंभीर गलतियां की है। रूस की विमान एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना बुधवार को मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में हुई और विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस विमान में वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे। प्रिगोझिन को रूस की ओर से यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए जाना जाता है।

अधिकारी अभी भी शवों की पहचान कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'सबसे पहले मैं सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।' क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, 'शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि वैगनर समूह के कर्मचारी भी जहाज पर थे।' पुतिन इस दौरान प्रिगोझिन को लेकर भूत काल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'वैगनर प्रमुख को मैं बहुत लंबे समय से जानता था। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक प्रतिभाशाली व्यवसायी थे।'

प्रिगोझिन पर क्या बोले पुतिन

पुतिन ने आगे कहा कि प्रिगोझिन एक मुश्किल भाग्य वाले व्यक्ति थे और उन्होंने जीवन में गंभीर गलतियां कीं। रूसी राष्ट्रपति यहां साफ तौर पर जून में प्रिगोझिन की ओर से विद्रोह के प्रयास का जिक्र कर रहे थे। प्रिगोझिन का विमान विद्रोह की कोशिश के दो महीने बाद क्रैश हुआ है। पुतिन के दो दशक से ज्यादा के शासनकाल के लिए प्रिगोझिन का विद्रोह एक बड़ी चुनौती थी। पुतिन ने साफ कर दिया था कि वह वैगनर के इस विद्रोह को देशद्रोह के तौर पर देखते हैं। हालांकि बिना प्रिगोझिन का नाम लिए उन्होंने विद्रोह का नेतृत्व करने वालों को रूस को धोखा देने वाला बताया।

क्या रूस का है हाथ?

इस हादसे के एक गवाह ने कहा कि उसने विमान को जमीन पर गिरने से पहले उसका एक पंख हवा में उड़ते हुए देखा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह विमान नाक के बल नहीं गिर रहा था, बल्कि गिरने के बाद जमीन पर फिसल रहा था। हालांकि प्रिगोझिन की मौत को पश्चिमी देश एक शक के नजरिए से देख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रेमलिन का आलोचना करने वाले कई लोगों की पहले भी संदिग्ध तरीके से मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जो क्रेमलिन या रूसी सुरक्षा एजेंसी का हाथ इस क्रैश में दिखाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.