मुश्किल में प्रधानमंत्री इमरान खान, पीएमएल-एन ने लगाए संगीन आरोप

Updated on 17-03-2022 07:17 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग की प्रवक्ता मरीयम नवाज ने मांग की है कि प्रधानमंत्री इमरान खान के देश के चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। एक खबर के मुताबिक इमरान खान ने खैबर पख्तूंख्वां के स्थानीय निकाय चुनाव में हुई रैली में राज् के संसाधनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए इमरान खान को सजा दी जानी चाहिए। मरीयम ने कहा कि जो प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया है वो पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुच्छेद 181, 234 और 233 का सीधेतौर पर उल्लंघन है।

मरीयम ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देश के सामने जो पेश किया उससे इस बात का पता चलता है कि उन्हें पाकिस्तान के कानून और संविधान की तो कोई फिक्र है और ही उसके प्रति कोई सम्मान है।प्रधानमंत्री इमरान खान को आड़े हाथों लेते हुए पीएमएल-एन की प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अरबों रुपये की अवैध विदेशी फंडिंग, मनी लान्ड्रिंग, देश की खराब होती अर्थव्यवस्था, लगातार बढ़ती महंगाई, एक करोड़ रोजगार और पांच लाख घरों का हिसाब देना चाहिए।

गौरतलब हैकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 12 मार्च को पीएम इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के दूसरे नेताओं को एक नोटिस भेजा था, जिसमें लावर डीर में हुई चुनावी रैली में चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किए जाने के बाबत जवाब मांगा गया था। ये नोटिस लावर डीर के डिस्ट्रिक मानिटरिंग आफिसर ने भेजा था। इसके बाद 14 मार्च को आयोग ने पीएम से उनके वकील के साथ इस बाबत कानूनी तौर पर जवाब मांगा था।

 डीएमओ का कहना है कि आयोग के पास इस बात के सुबूत हैं कि पीएम ने आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। नोटिस में कहा कि यदि पीएम अपने बचाव में लिखित बयान नहीं देते हैं या अपने वकील के तहत आयोग को अपना जवाब नहीं देते हैं तो वो इस मामले में एकतरफा फैसला सुना सकता है। आयोग ऐसा चुनाव एक् 2017 के अनुच्छेद 243 के तहत कर सकता है। गौरतलब हैकि इमरान खान पर पहले ही राजनीतिक शिकंजा कसता जा रहा है। विपक्ष ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.