जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राजधानी टोक्यो में भव्य स्वागत

Updated on 24-05-2022 12:09 AM

टोक्यो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को जापान पहुंच गए। राजधानी टोक्यो में उनका भव्य स्वागत भारतीय समुदाय ने किया। पीएम मोदी मंगलवार को क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। जापान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे।


टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जापान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी को देखकर जमकरजय श्री रामके नारे लगाए और उन्हेंभारत मां का शेरबताकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री के टोक्यो पहुंचने का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग पोस्टर्स लेकर खड़े हैं, जिनमें लिखा हैजो 370 को मिटाए हैं वो टोक्यो आए हैं।पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात। एक बच्चे से उन्होंने बात की और पूछा, ‘वाह, हिंदी कहां से सीखी?…आप काफी अच्छी हिंदी बोलते हैं?’


जापानी उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तताओं पर एक संक्षिप्त जानकारी देते हुए जापान में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा, टोक्यो नई दिल्ली में अवसरों के बारे में उत्साहित है। पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा की भारत में सार्वजनिक, निजी और वित्त पोषण के माध्यम से पांच ट्रिलियन जापानी येन निवेश की महत्वाकांक्षा है। इससे पहले मार्च 2022 में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। वर्मा ने बताया कि जापान भारत में अवसरों के बारे में बहुत उत्साहित है, विशेष रूप से पीएलआई योजना योजनाओं के बारे में। इसलिए उन्हें हमें बेहतर ढंग से समझाने की जरूरत है।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापान दौरे को लेकर कहा, ‘टोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान, मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं।उन्होंने कहा कि जापान में वह क्वाड नेताओं की आमने-सामने की दूसरी शिखर वार्ता में भी हिस्सा लेंगे, जिससे चार क्वाड देशों के नेताओं को क्वाड के कदमों की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा के दौरान वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें बहु-आयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम क्षेत्रीय घटनाक्रम और समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर भी संवाद जारी रखेंगे।इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ भी पीएम मोदी वन-टू-वन चर्चा करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.