प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण, भोपाल के लिए शुरू होगी फ्लाइट

Updated on 20-10-2024 11:46 AM
भोपाल  नवनिर्मित रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट है, जिसे डायरेक्टोरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस दिया।

इस एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ मध्य प्रदेश को भी अनेक अनूठी सौगातें दी है। विकास की इसी कड़ी में प्रधानमंत्री विंध्य क्षेत्र को एयरपोर्ट की सौगात देने जा रहे हैं।


उप्र व छग की सीमा से लगे क्षेत्र भी होंगे लाभान्वित


रीवा से मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर जिले सीधे जुड़े हुए हैं। इन जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे लोग भी काम के सिलसिले में रीवा आते हैं। रीवा की आबादी करीब 15 लाख, मऊगंज की आठ लाख, सीधी की 12 लाख, सिंगरौली की 12 लाख और सतना जिले की 18 लाख है।

यहां की जनता को एयरपोर्ट का सीधा लाभ होगा। रीवा एयरपोर्ट सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत बनाया गया है। एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


विंध्य की उड़ान को लगेंगे सुनहरे पंख


उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब कहते थे कि वह दिन भी अब दूर नहीं, जब हमारे देश के 'हवाई चप्पल वाले लोग भी हवाई जहाज में उड़ान भरेंगे' तब विरोधी इसे महज जुमला कहते थे। ऐसे लोगों को आज रीवा आकर देखना चाहिए कि सपना किस तरह यथार्थ के धरातल पर उतरकर चरितार्थ हो रहा है। प्रधानमंत्री चिरप्रतीक्षित रीवा हवाई अड्डे का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इससे विंध्य की उड़ान को सुनहरे पंख लगेंगे।


रीवा एयरपोर्ट एक नजर में

  • 450 करोड़ रुपये की लागत।
  • 102 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित।
  • 30 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा रन-वे।
  • रन-वे के दोनों ओर 3.5 मीटर के दो शेल्टर।
  • यात्री और कार्गो विमान भर सकेंगे उड़ान।
  • भोपाल के लिए 72 सीटर विमान सेवाएं भी शुरू होंगी।

जनरेटिव एआई की सुविधा एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध


रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव की तैयारियां, सीएम करेंगे संवाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट लोकार्पण के बाद 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव के संबंध में रीवा और शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। रीवा के उद्योगपति मौके पर संवाद में शामिल होंगे। अन्य जिलों के उद्योगपति वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री से चुने हुए उद्यमी संवाद करेंगे। संवाद स्थल में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए व्यवस्था भी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.