प्रिंस हैरी ने 17 की उम्र में ही खो दी थी वर्जिनिटी, अपने से बड़ी महिला संग किया 'अपमानजनक' सेक्स, किया खुलासा Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 6 Jan 2023, 1:58 pm

Updated on 06-01-2023 09:09 PM
लंदन : ब्रिटेन के शाही परिवार से रिश्ता तोड़ चुके प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में एक पब के पीछे मैदान में एक महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उस महिला को घोड़ों से बहुत प्यार था। हैरी ने जिंदगी के अपने पहले सेक्स एक्सपीरियंस को 'इनग्लोरियस एपिसोड' यानी 'अपमानजनक' करार दिया। हैरी ने खुलासा है कि उन्होंने कोकीन, गांजा, मैजिक मशरूम का सेवन किया है और मेघन के प्रसव के समय 'लाफिंग गैस' का इस्तेमाल किया था। प्रिंस हैरी ने 'Spare' नामक अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है जिसमें उन्होंने शाही परिवार के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
किताब के जनता के बीच आने से पहले ही इसके कुछ किस्से लीक हो गए हैं। किताब का स्पेनिश भाषा में ट्रांसलेशन गलती से बिक्री के लिए मार्केट में आ गया जिससे किताब के कुछ अंश गुरुवार को लीक हो गए। हालांकि किताब को स्पेन की मार्केट से जल्द ही हटा लिया गया लेकिन कुछ कॉपी मीडिया के हाथ लग गईं जिनमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया है कि मेघन मार्कल से उनकी शादी के कारण संबंधों में तनाव के बीच 2019 में एक बहस के दौरान उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम से उनकी 'हाथापाई' हुई थी।

किताब में वर्जिनिटी खोने का किस्सा

हैरी ने अपनी किताब में अपनी वर्जिनिटी खोने का भी जिक्र किया है। 17 साल की उम्र में उन्होंने एक पब के पीछे एक मैदान में 'अपने से बड़ी' महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने लिखा कि महिला 'हॉर्स लवर' थी। हैरी ने इस वाक्ये को 'अपमानजनक' करार दिया और बताया कि यह खुलेआम हो रहा था जहां उन्हें कोई भी देख सकता था। प्रिंस हैरी ने अफगानिस्तान में अपाचे हैलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपने समय के दौरान 25 लोगों की हत्या की बात भी स्वीकार की।

'मजेदार नहीं था कोकीन का अनुभव'

हैरी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में कोकीन लेने की बात भी स्वीकार की लेकिन उन्होंने लिखा कि वह अनुभव 'मजेदार' नहीं था। किताब में हैरी की नाजी सैनिक वर्दी में तस्वीर का भी जिक्र है। दरअसल हैरी जब 20 साल के थे तब द सन अखबार ने एक बड़े नाजी चिन्ह के साथ नाजी सैनिक यूनिफॉर्म में उनकी तस्वीर को पहले पन्ने पर छापा था। हैरी की यह फोटो 2005 में 'नेटिव एंड कोलोनियल' थीम पर एक कॉस्ट्यूम पार्टी में ली गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.