रूस और पश्चिमी देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली:अमेरिका-रूस और जर्मनी सहित 7 देशों के कुल 26 कैदी रिहा

Updated on 02-08-2024 02:17 PM

अमेरिक- रूस और पश्चिमी देशों के बीच आज कैदियों की अदला-बदली हुई है। कैदियों की अदला-बदली की इस डील को तुर्किये की राजधानी अंकारा में कराया गया है। डील के तहत अमेरिका, रूस और जर्मनी सहित 7 देशों की जेलों में कैद 26 कैदी रिहा किए गए।

इनमें से 2 नाबालिग सहित 10 कैदियों रूस भेजा गया है। वहीं 13 कैदियों को जर्मनी और 3 कैदी अमेरिका भेजे गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस डील के लिए पहले ही मंजूरी दे दी थी। पिछले 3 सालों में अमेरिका और रूस की बीच कैदियों की अदला-बदली से जुड़ी ये तीसरी डील है।

इससे पहले अप्रैल 2022 और दिसंबर 2022 में दोनों देश के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई थी। इसे शीत युद्ध के बाद से अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली माना जा रहा है।

अमेरिकी पत्रकार और नौसैनिक रिहा
अमेरिका मीडिया हाउस WALL STREET JOURNAL (WSJ) के पत्रकार इवान गेर्शकोविच को आज रूस ने रिहा कर दिया है। रूस ने पिछले साल मार्च में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए जासूसी करने के आरोप में इवान को गिरफ्तार किया था।

पिछले महीने 19 जुलाई को उन्हें जासूसी के आरोप में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद इवान को 16 साल की सजा सुनाई गई थी। इवान को रूस की राजधानी मॉस्को से 1600 किमी दूर पूर्वी शहर येकातेरिनबर्ग से गिरफ्तार किया गया था।

इवान के अलावा 2 और अमेरिकी नागरिक रूस से रिहा हुए हैं। इनमें अमेरिका नौसेना में शामिल रहे पॉल व्हेलन और रेडियो जर्नलिस्ट अलसु कुर्माशेवा शामिल हैं। पॉल व्हेलन को रूस ने 2018 में जासूसी करने के लिए मॉस्को के एक होटेल से गिरफ्तार किया था।

वहीं रेडियो जर्नलिस्ट अलसु को रूसी सेना के बारे में फेक न्यूज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कुल 10 कैदी रूस के लिए रवाना​​
अदला-बदली में 2 नाबालिगों सहित 10 रूसी कैदियों को रिहा किया गया है। इनमें से कई लोगों का संबंध रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी FSB से है।

इन्हीं में से एक वादिम क्रासिकोव नाम के रूसी नागरिक भी है, जिसे जर्मनी की राजधानी बर्लिन से अंकारा लाया गया था। वादिम ने 2019 में बर्लिन में रूस के एक दुश्मन को शूट कर दिया था।

बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके अलावा अमेरिका की जेल में बंद में 3 रूसी कैदियों को भी रिहाई के तहत रवाना किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.