जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से भागे कैदी, 27 फीट की दीवार पर पाइप से चढ़े, CM भजनलाल को इसी जेल से मिली थी धमकी

Updated on 20-09-2025 12:44 PM
जयपुर: राजधानी जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। इस दौरान दोनों बदमाशों ने जेल की करीब 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए। इसके लिए उन्होंने दीवार के सहारे लगे प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया। यह घटना शनिवार सुबह 3.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोनों कैदी काफी शातिर किस्म के थे। इधर, जेल से कैदी के फरार होने की घटना से पुलिस और जेल प्रशासन में जमकर खलबली मच गई है। बता दे कि यह जेल वही है, जहां से सीएम भजनलाल को बीते दिनों फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर पाइप के सहारे फरार हुए कैदी


इस हैरान कर देने वाली यह वारदात में जयपुर के हाई सिक्योरिटी जेल मे हुई, जहां दो कैदी अनस और नवल किशोर जो चोरी के मामले में जेल में बैरक नंबर 13 में बंद थे। इस दौरान शनिवार अल सुबह दोनों कैदी जेल की सुरक्षा को चकमा देते हुए दीवार फांदकर फरार हो गए। जेल के अंदर तीन बेरिकेड्स लगे थे। इसके अलावा वहां कई जेल प्रहरी भी तैनात थे। इसके बावजूद शातिर कैदियों ने 25 फीट ऊंची दीवार को पाइप के सहारे फांद कर फरार हो गए। बता दें कि दीवार के पास से बिजली की हाई टेंशन लाइन भी गुजरती है। वह तो गनीमत रही कि भागने वाले कैदी इस हाईटेंशन लाइन की चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पहले भी विवादों में रह चुकी है जयपुर की यह जेल
जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से 2 कैदियों के फरार होने की घटना से जेल और पुलिस प्रशासन दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, दो कैदियों के फरार होने पर अब जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि यह जेल पहले भी विवादों में रह चुकी है। यहां से सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी के कॉल किए गए थे। इसके बाद जेल प्रशासन पर भी गाज गिरी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.