सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिर गरजा पृथ्वी शॉ का बल्ला

Updated on 14-10-2022 06:34 PM

मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला सैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) खूब आग उगल रहा है। असम के खिलाफ जारी मुकाबले में शॉ ने 46 गेंदों पर शतक ठोकते हुए 61 गेंदों पर 219.67 स्ट्राइक रेट के साथ 134 रनों की पारी खेली। शॉ ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी इस तूफानी पारी के दम पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 230 रन लगाए।

मुंबई ने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं और शॉ ने हर मैच में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। मिजोरम के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 34 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं मध्यप्रदेश के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। बता दें, असम के खिलाफ इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे नहीं खेल रहे हैं जिस वजह से कप्तानी का जिम्मा भी पृथ्वी शॉ संभाल रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने अपनी इस तूफानी पारी के दम पर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। शॉ पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं, मगर इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही है। शॉ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने पर निराशा भी जाहिर की थी।

 शॉ ने कहा था 'मैं निराश हो गया था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, ठीक है। जब उन्हें [राष्ट्रीय चयनकर्ता] लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, चाहे वह भारत 'ए' के लिए हो या अन्य टीमों के लिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखूं।'

वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह आईपीएल 2022 के बाद 7 से 8 किलो वजन कम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट पर भी काफी ध्यान दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.