पृथ्वी रणजी ट्राफी क्रिकेट में मुम्बई की कप्तानी करेंगे

Updated on 31-12-2021 07:09 PM

मुंबई बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 13 जनवरी से शुरु हो रहे  रणजी ट्राफी क्रिकेट में मुम्बई की कप्तानी करेंगे। मुंबई को  9 टीमों के एलीट ग्रुप-सी में रखा गया है। मुम्बई का पहला मैच 13 जनवरी से सौराष्ट्र से होगा। इसके बाद वह कोलकाता में 20 जनवरी से दिल्ली का सामना करेगा।

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, अरमान जाफर, आकर्षित गोमेल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को 20 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। मुंबई टीम में तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में जगह मिली है।

 वे टूर्नामेंट से फर्स्ट क्लास डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल किया था हालांकि तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वे चोट के कारण यूएई में हुए दूसरे चरण से बाहर हो गए थे। 22 साल के अर्जुन ने अब तक 2 टी20 मैच में 3 विकेट लिए हैं और 3 रन बनाए हैं।

मुमबई टीम इस प्रकार है।

पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.