प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर लगाया झूठी गवाही का आरोप, बोलीं- कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग

Updated on 12-02-2026 01:21 PM
दिवंगत बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड रहे संजय कपूर के निधन के बाद से उनके परिवार में उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ा विवाद समय के साथ रोज नाटकीय मोड़ ले रहा। अब इस मामले में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है।

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से उनके परिवार में उनकी हजारों करोड़ की प्रॉपर्ट को लेकर जंग छिड़ा हुआ है। प्रिया कपूर ने अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की। प्रिया ने आरके फैमिली ट्रस्ट के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे (civil lawsuits) को पूरी तरह खारिज करने की मांग की। इसके पीछे प्रिया का तर्क था कि यह कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है। उनकी याचिका में ये आरोप लगाया गया कि रानी कपूर ने झूठे बयान देकर और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर अदालत के साथ धोखाधड़ी की है।

प्रिया कपूर ने कहा- पारिवारिक ट्रस्ट के खिलाफ उनकी सास का मुकदमा झूठे बयानों पर बेस्ड

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर से उनकी बहू प्रिया कपूर की उस याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा जिसमें आरोप लगाया गया है कि पारिवारिक ट्रस्ट के खिलाफ उनकी सास का मुकदमा झूठे बयानों पर बेस्ड है। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने प्रिया कपूर की एक याचिका पर रानी कपूर को नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत झूठी गवाही के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया गया है। रानी कपूर से अब उन्हें अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

कहा- रानी कपूर ने शपथपत्र पर जानबूझकर झूठा बयान दिया

मुकदमे की सुनवाई के दौरान दायर आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हलफनामे और तस्वीरों जैसे ‘पुख्ता सबूत’ मौजूद हैं, जिनसे यह पता चलता है कि रानी कपूर ने शपथपत्र पर जानबूझकर झूठा बयान दिया था कि उन्होंने ‘आरके फैमिली ट्रस्ट डीड’ पर साइन नहीं किए थे या उसमें लिखी बातों को नहीं पढ़ा था।

कथित पारिवारिक ट्रस्ट को ‘अमान्य’ घोषित करने की थी मांग

कोर्ट ने प्रिया की उस याचिका पर रानी कपूर को भी नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने सामग्री को छिपाने के आरोप में मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया था। अपनी बहू प्रिया कपूर और अन्य के खिलाफ दायर मुकदमे में रानी कपूर ने अनुरोध किया है कि उनके कथित पारिवारिक ट्रस्ट को ‘अमान्य’ घोषित किया जाए।

ट्रस्ट के लिए ‘जाली, धोखाधड़ी वाले’ दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

अपनी याचिका में रानी कपूर (80) ने कहा है कि अक्टूबर 2017 में उनके नाम पर गठित ट्रस्ट के लिए ‘जाली, धोखाधड़ी वाले’ दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने प्रतिवादियों (defendants) अपनी बहू प्रिया कपूर और पोते-पोतियों समेत अन्य लोगों को किसी भी तरह से ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ का इस्तेमाल करने या उसके सपोर्ट में कार्य करने से स्थायी रूप से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई थी

रानी कपूर की याचिका में कहा गया है कि वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपूर्ण संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी (बेनेफिशियरी) थीं और जब संपत्ति 'आरके फैमिली ट्रस्ट’ को हस्तांतरित की गई थी तब उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई थी। सुरिंदर कपूर ‘सोना ग्रुप ऑफ कंपनीज’ समेत विभिन्न व्यवसायों के ओरिजनेटर थे।

रानी कपूर को नहीं पता था कि उन्हें सभी अधिकारों, संपत्तियों और विरासत से वंचित कर दिया गया

याचिका में दावा किया गया है कि संजय ने अपनी मृत्यु तक रानी कपूर को कभी यह कन्फर्म नहीं की कि वास्तव में उन्हें उनके सभी अधिकारों, संपत्तियों और विरासत से वंचित कर दिया गया था और न ही उन्हें कथित ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ की एक प्रति प्रदान की। इस अर्जी में आरोप लगाया गया है, 'प्रतिवादी संख्या 1 से 9 (प्रिया और अन्य) की ओर से वादी (रानी) के दिवंगत बेटे संजय कपूर के साथ दुर्भाग्यपूर्ण मिलीभगत से किए गए अवैध लेन-देन के एक जटिल जाल के जरिये वादी की सभी संपत्तियां उनकी जानकारी के बिना ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ नामक एक धोखाधड़ी पर आधारित ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दी गईं।'

इंग्लैंड में 12 जून को पोलो मैच के दौरान संजय कपूर का निधन

बता दें कि इंग्लैंड में 12 जून को पोलो मैच के दौरान बेहोश होने के बाद संजय कपूर का निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूरके दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की कथित वसीयत की ऑथेंटिसिटी को चुनौती देने वाली एक याचिका भी हाई कोर्ट में लंबित है जिसमें बच्चों ने प्रिया कपूर पर 'लालची' होने का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई मार्च में होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.