प्रिया प्रकाश का डांस वीडियो मचा धमाल

Updated on 13-09-2021 11:13 PM
मुंबई  । साऊथ इंडस्ट्री  की  एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर  खूब एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती दिख रही हैं। अब उनका एक और डांस वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी सॉन्ग ‘टच इट’ पर कमाल डांस किया है। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही शेयर किया है और इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 
साथ ही 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में उन्होंने पिंक कलर का टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई है। वीडियो में उनके डांस स्टेप काफी बोल्ड लग रहे हैं।  कुछ समय पहले भी प्रिया एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई थीं, जिसमें वो ‘द मैजिक बम्ब’ के म्यूजिक पर डांस करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का डांस स्टाइल थोड़ा अजीबोगरीब दिखाई दे रहा था, जिसके चलते फैंस उनका मजाक उड़ा रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा था, ‘वंस एंड पफार आल ‎वीयरिंग’। इस वीडियो को भी लाखों व्यूज मिल चुके हैं। प्रिया प्रकाश वारियर को इंस्टाग्राम पर 7।1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जो उनके हर वीडियो पर जमकर कमेंट करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘चेक’ में देखा गाया था। चंद्रशेखर येलेती ने इसे डायरेक्ट किया था। 
फिल्म में उनके साथ नितिन और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की। प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में सराहा गया था। बता दें साउथ के बाद वो जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। बता दें ‎कि प्रिया प्रकाश ने कम समय में एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.