प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की 'खराब शिक्षा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- मेरा मकसद उनका अपमान करना नहीं था

Updated on 11-03-2026 02:01 PM
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर की आर्थिक तंगी को देखते हुए उनकी फीस बढ़ा दी थी। साथ ही उनकी पढ़ाई पर टिप्पणी की थी। कहा था कि एक्टर ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की थी। वरना इंसान तो वह अच्छे हैं। इस पर एक्टर ने पलटवार किया था और कहा था कि डायरेक्टर उनके बारे में कुछ नहीं जानते। वह पढ़े-लिखे हैं। अब फिर निर्देशक ने रिएक्ट किया है और कहा कि उनका इरादा उनको बेइज्जत करने का नही था।

प्रियदर्शन ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में कहा कि राजपाल यादव की 'खराब एजुकेशन' के बारे में बोलने का इरादा कभी उनका अपमान करने का नहीं था। बल्कि उनका मतलब जागरुकता से था। उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब वो नहीं था। देखिए, एजुकेशन एक ऐसी चीज है, जिसे कुछ तो हम सड़कों से सीखते हैं और कुछ हम किताबों से सीखते हैं। तो मेरा मतलब बस यही था। क्योंकि इसका एक अर्थ जागरुकता भी है तो मैं यही कहना चाहता था।'

प्रियदर्शन ने राजपाल के बारे में कहा

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि उनके मन में ये बात राजपाल की सादगी और उनके किसी पर भी यकीन करने वाले स्वभाव से आई। 'मेरा ऐसा कोई मतलब ही नहीं था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं उनकी इन्सल्ट करूं। मैंने ऐसा शायद इसलिए कहा क्योंकि मैंने राजपाल जैसा भोला इंसान अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था। इसका व्यापक अर्थ है कि मासूमियत, इंसान में अशिक्षा से ही आती है।'

'भूत बंगला' में राजपाल के काम पर बोले प्रियदर्शन

डायरेक्टर के साथ राजपाल यादव ने 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'मालामाल वीकली' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब उनका मानना है कि एक्टर शानदार कमबैक करेंगे। 'मुझे यकीन है कि भूत बंगला की रिलीज के बाद राजपाल कॉमेडी के बड़े सितारे बनकर उभरेंगे। क्योंकि उन्होंने इस मूवी में मेरे लिए कमाल का काम किया है।'

प्रियदर्शन ने राजपाल की पढ़ाई पर क्या कहा था?

बता दें कि 'मिड-डे' से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा था, 'मैं राजपाल की दिक्कतों के बारे में जानता था। इसलिए मैं उनको अपनी हर मूवी में कास्ट करता था। मैंने तो उन्हें कहा कि वो एड फिल्म्स भी करें। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना वह अच्छा इंसान है।' इस पर 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, 'प्रियनजी मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा लिखा हूं। मैं 11 साल की उम्र से लेकर 55 की उम्र तक काम किया है। बड़े से बड़े दिग्गज भी कभी न कभी मुश्किलों में फंस जाते हैं, लेकिन इसका उनकी पढ़ाई से कोई लेना-देना नहीं है। अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव नहीं कर पाता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.