निक जोनस की वाइफ के रूप में अपने परिचय से भड़की प्रियंका चोपड़ा, पूछा- महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है?

Updated on 21-12-2021 11:38 PM

मुंबई बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड की रूख कर यहां भी अपना सिक्का जमा लिया है। लेकिन पुरुष समर्थित दुनिया के सामने उन्होंने अपना गुस्सा उतारा है। दरअसल निक जोनस की वाइफ के रूप में अपना परिचय दिए जाने से प्रियंका चोपड़ा भड़क उठी हैं। यह गुस्सा उन्होंने दुनिया के सामने सोशल मीडिया पर जगजाहिर किया है। प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और इसके बावजूद उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि निक की वाइफ पुकारे जाने को लेकर हैरान हैं।

 इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने ऐसे रिपोर्ट्स पर निशाना साधा है। प्रियंका ने इंस्टा पर लिखा है, 'काफी इंटरेस्टिंग बात है कि मैं दुनिया के सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी को प्रमोट कर रही हूं और मुझे आज भी किसी की वाइफ के तौर पर देखा जा रहा है।'

इसके अलावा किसी न्यूज़ का एक और स्क्रीनशॉट शेयर कर प्रियंका ने बड़ा सवाल किया है और पूछा है, 'प्लीज़ बताइए कि ये अब भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक ऐड करना चाहिए?' इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हसबैंड निक को भी टैग किया है। अपनी फिल्म 'दि मेट्रिक्स: रिस्सरेक्शन' के प्रमोशनल इवेंट पर प्रियंका काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच दरार आने की अफवाहें उड़ी थीं।

 दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे लगा सरनेम चोपड़ा और जोनस हटाया था, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें आग की तरह फैल गईं। हालांकि, तुरंत प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया और प्रियंका-निक ने भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर लोगों की बोलती बंद कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.