स्विमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ब्लैक बिकिनी में ली मिरर सेल्फी

Updated on 01-05-2022 12:43 AM

मुंबई ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपनी नई पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा दिया है। अदाकारा का कूल अंदाज देखकर उनके चाहने वाले एक बार फिर से उनके लुक के फैन हो गए हैं। अपनी नई फोटो और वीडियो में देसी गर्ल को लॉस एंजेलिस के स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

अदाकारा ने अपने सिजलिंग लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं जब आपको स्वयं की देखभाल के लिए मनचाहे पल मिलते हैं, साउंड ऑन, क्या आप उन गानों को पहचान सकते हैं जिन्हें मैं सुन रही हूंप्रियंका चोपड़ा को उनके नए पोस्ट की फोटो और वीडियो में उन्हें स्विमिंग पूल में कभी आराम फरमाते हुए, तो कभी पानी के साथ खेलते हुए तो कभी सेल्फी वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है।

उनके वीडियो के बैक गाउंड में फिल्मदिल है की मानता नहींका टाइटल ट्रैक बज रहा है। दूसरी वीडियो में वहगुलाबी आंखेंगाने पर थिरकती नजर रही हैं। इसके बाद उन्होंने जया बच्चन और संजीव कुमार की फिल्मअनामिकाबिन तेरे सनम और भीगी भीगी रातों में के रीमिक्स वर्जन से लेकरबाहों में चले आओगाने तक को भी सुना जा सकता है। वीडियो के अलावा उन्हें ब्लैक बिकिनी पहने हुए एक मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। फोटो में उनका ग्लैमरस लाइफ स्टाइल भी आसानी से देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि वह इन दिनों मदरहुड पीरिएड एन्जॉय कर रही है। हाल ही में वह सेरोगेसी के जरिए मां बनीं प्रियंका यूएस में रह कर पति निक जोनस संग अपनी प्यारी बेटी मालती का ख्याल रख रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.