किसानों के अंतिम अरदास कार्यक्रम में लखीमपुर पहुंच रही हैं प्रियंका गांधी और राकेश टिकैत

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

लखीमपुर खीरी यूपी के लखीमपुर खीरी में हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास का कार्यक्रम आज मंगलवार को संपन्न होना है। किसान मोर्चे के इस आह्वान के तहत खास तौर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सा में गुरुद्वारों में किसान इकट्ठे होकर अंतिम अरदास कर मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

 जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को फिर लखीमपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। गांधी हिंसा पीड़ित परिवारों के यहां अंतिम अरदास में शामिल होंगी। वहीं, राकेत टिकैत समेत अन्य कुछ किसान नेताओं के भी लखीमपुर और यूपी के कुछ अन्य ज़िलों में पहुंचने की खबरें हैं। इस आयोजन के मद्देनज़र उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।


लखीमपुर तिकुनिया में अंतिम अरदास की तैयारियां करते हुए किसान बहुत बड़े क्षेत्र में पंडाल लगा रहे हैं। अंतिम अरदास के बाद अस्थि कलश कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में बेशुमार जत्थे सहित अन्य संगत के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। राकेश टिकैत, गुरनाम चढूनी, जयंत चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम में शरीक होने की खबर है। जयंत सिंह ने ट्वीट किया कि वह 12 अक्टूबर को मृतक किसानों की अरदास में लखीमपुर पहुंचेंगे। वहीं, राकेश टिकैत ने बताया कि 18 को ट्रेन रोको कार्यक्रम होगा। इससे पहले शहीद किसानों का कलश पूरे भारत में घुमाया जाएगा और 26 तारीख को बड़ी पंचायत लखनऊ में होगी।


लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान अपने इलाके के गुरुद्वारे में जाकर अरदास करेंगे। इसी के मद्देनज़र हरिद्वार, देहरादून ज़िले के बॉर्डर्स पर भी एहतियातन फोर्स बढ़ाई गई है और किसानों की सभी गतिविधियों पर उच्चाधिकारियों द्वारा नज़र रखी जा रही है। डीआईजी करन सिंह नगन्याल के मुताबिक सभी ज़िलों में सभी एसएसपी और एसपी को मंगलवार के दिन किसानों के मूवमेंट को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में किसानों के मारे जाने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। मारे गए किसानों के लिए अंतिम अरदास 12 अक्टूबर को करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है। बताया जा रहा है कि हिंसा स्थल के पास हीअंतिम अरदासका मुख्य आयोजन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
 13 June 2026
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
 13 June 2026
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73 लाख वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने की…
 13 June 2026
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
 13 June 2026
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…
Advt.