यूपी मिशन 2022 तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

Updated on 10-09-2021 06:22 PM

लखनऊ कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गईं। वह अपने लखनऊ प्रवास के दौरान विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को धार देंगी। गुरुवार को उन्होंने कुछ पूर्व अधिकारियों राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। प्रियंका 12 से 14 दिसंबर तक रायबरेली और अमेठी का दौरा भी कर सकती हैं। गांधी शुक्रवार सुबह से पार्टी कार्यालय में बैठकों की शुरुआत करेंगी। प्रदेश मुख्यालय पर वह सबसे पहली बैठक अपनी सलाहकार समिति के साथ करेंगी। शुक्रवार को ही दूसरी बैठक रणनीति कमेटी की है और इसके बाद जोनवार बैठकें करेंगी जिसमें वह जोन प्रभारियों की रिपेार्ट की समीक्षा करेंगी। कल वह व्यापारियों के साथ भी बैठक करेंगी। गुरुवार को एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने किया। प्रियंका गांधी ने गोखले मार्ग स्थित दीपा कौल के निवास को अपना अस्थायी ठिकाना बनाया है और जुलाई में भी वह यहीं पर रुकी थीं। गुरुवार को उन्होंने सारी बैठकें भी यहीं पर कीं और प्रदेश मुख्यालय नहीं पहुंची। अपने इस दौरे पर प्रियंका अगले एक महीने के अभियानों पर भी चर्चा करेंगी और बताएंगी कि यूपी में किस तरह इन अभियानों को आक्रामक तरीके से चलाया जाए। वह अभी तक चले हर अभियान की जिलावार समीक्षा भी करेंगी। हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा, नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1.70 लाख पदाधिकारियों के काम की रिपोर्ट भी उनके सामने रखी जाएगी। गांधी अभी तक वर्चुअल तरीके से इसकी समीक्षा कर रही थी लेकिन अब संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हाल जानेंगी। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 58 हजार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का चल रहा है।प्रशिक्षण से पराक्रमप्रशिक्षण के पहले चरण में 25 हजार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है और 100 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 लाख पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.