3.49 लाख कीमत के मंगलसूत्र में प्रियंका ने कराया फोटोशूट

Updated on 06-09-2021 07:21 PM
मुंबई। हाल में प्रियंका चौपडा ने एक जूलरी ब्रैंड को प्रमोट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने एक जूलरी ब्रैंड का खास डिजाइन का मंगलसूत्र  पहना हुआ है। दरअसल इटैलियन जूलरी ब्रैंड बुल्गरी ने प्रियंका को अपना ग्लोबल ब्रैंड ऐंबेसडर बनाया है। इसी ब्रैंड का प्रमोशन करते हुए प्रियंका ने एक फोटोशूट कराया है।
 प्रियंका ने गले में जो मंगलसूत्र पहना है, वह तो आकर्षक लग रहा है मगर उनकी कीमत जानकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।18 कैरट गोल्ड के बने इस मंगलसूत्र में बीच में एक हीरा लगा हुआ है। साथ में इसकी चेन पूरी गोल्ड की है। इस मंगलसूत्र की कीमत चर्चा का विषय बन गई है। इसकी कीमत 3.49 लाख रुपये यानी साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। प्रियंका के इस मंगलसूत्र वाले फोटोशूट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की अगली बॉलिवुड फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले ही हुई थी। अब वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी
। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' के अलावा टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में भी नजर आएंगी। बता दें ‎कि  प्रियंका चौपडा अक्सर सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज के महंगे सामान, गाड़ियां और घर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर बॉलिवुड सिलेब्स के कपड़े, जूलरी और एक्सेसरीज देखते ही देखते काफी पॉप्युलर हो जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा पॉप्युलर इंटरनैशनल आइकन हैं। ऐसे में वह जो भी पहनती हैं वह स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.