अचानक दतिया पहुंचीं प्रियंका

Updated on 30-10-2021 05:54 PM

भोपाल दतिया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचीं। करीब 1.30 बजे इनका काफिला मंदिर के सामने रुका। इसके बाद प्रियंका ने मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पुलिस ने कई कांग्रेसियों को मंदिर के बाहर ही रोक दिया। वहीं प्रियंका के स्वागत के लिए पीतांबरा के बाहर 2 घंटे से कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं खड़ी हुई थीं, लेकिन वह सीधे ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दोपहर ढाई बजे वह विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। जब प्रियंका गांधी मां पीतांबरा के दर्शन कर रही थीं, तभी पुलिस की धक्का-मुक्की में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी विश्राम गृह के सामने गिर पड़े। प्रियंका गांधी ललितपुर में किसान परिवार से मिलने आई हुई थीं। वहां से वह दतिया पहुंची थीं।

प्रियंका गांधी के आने से पहले जिला प्रशासन द्वारा मां पीतांबरा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई थी। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा में तैनात पुलिस के आलाधिकारी मेटल डिटेक्टर आदि उपकरणों का उपयोग करते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार पर और मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को चेक किया गया। प्रियंका गांधी तकरीबन 2:30 बजे दतिया से विशेष विमान के द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

 

महिला मोर्चा की महिलाओं से नहीं मिलीं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दर्शन के बाद कांग्रेसियों से बात की। उसके बाद पीतांबरा मंदिर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मंदिर के बाहर 2 घंटे से बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी हुई थीं, लेकिन प्रियंका गांधी उनसे मिले बिना ही रवाना हो गईं। प्रियंका के दतिया पहुंचते ही भारी संख्या में कांग्रेसी जमा हो गए थे, किंतु उन्हें बीच में नहीं घुसने दिया गया। इस दौरान जब मीडिया ने बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कहा कि बाद में बात करेंगे। यदि आप सकते हो तो आइए। इसके बाद पुलिस ने मीडिया अन्य कांग्रेस नेताओं सहित लोगों को रोक दिया।

पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई धक्का-मुक्की

हवाई पट्टी पर अंदर जाने की कांग्रेसियों के लिए रोक थी। जब प्रियंका गांधी हवाई पट्टी के अंदर पहुंचीं तो कांग्रेसियों ने अंदर जाने के भरपूर प्रयास किए। इस बीच कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कांग्रेस नेता तो अंदर चल गए। वहीं कुछ कांग्रेसी नेता बाहर ही खड़े रह गए। जो लोग बाहर खड़े थे, जिनमें पुलिस को लेकर असंतोष रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.