ईरान समर्थक हिज्बुल्ला की इजरायल को सीधी धमकी, हमले ना रुके तो गाजा के बाहर फैलने लगेगा युद्ध

Updated on 09-11-2023 01:52 PM
बेरूत: लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्ला ने एक बार फिर इजरायल को गाजा में हमले रोकने की चेतावनी दी है। ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने कहा है कि इजरायल आम लोगों पर बम बरसा रहा है। हर रोज मासूम बच्चों को मारा जा रहा है, ये बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर इजरायल ने गाजा में आम शहरियों की हत्या करना बंद नहीं किया तो फिर ये जंग गाजा तक सीमित नहीं रहेगी, पूरे पश्चिम एशिया में ये लड़ाई फैल जाएगी।

शेख नईम कासिम ने बीबीसी से एक बातचीत में कहा, इजरायल जो कर रहा है, उसका पूरे क्षेत्र में बहुत गंभीर और बहुत खतरनाक अंजाम हो सकता है। पूरे रीजन में ये जंग फैल जाएगी और कोई भी इसके नतीजों को रोक नहीं पाएगा। कासिम ने कहा कि जो चल रहा है, उसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। ये खतरा वास्तविक है। इजरायल नागरिकों के खिलाफ अपनी आक्रामकता बढ़ा रहा है। उसकी फौज महिलाओं और बच्चों को मार रही है। इजरायल जिस तरह से आक्रामकता दिख रहा है, वो निश्चित ही रीजन में तनाव बढ़ाएगा। किसी भी कार्रवाई की प्रतिक्रिया होती है।

इजरायल के हमलों का जवाब भी दे रहा है हिज्बुल्ला

हिज्बुल्ला को यूके, यूएस और अरब लीग आतंकवादी संगठन मानता है लेकिन लेबनान में हिज्बुल्ला एक बड़ी राजनीतिक और सैन्य शक्ति है। रविवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले में एक महिला और तीन बच्चों की मौत होने के बाद हिज्बुल्ला ने ग्रैड रॉकेट से जवाबी हमला किया था। इसमें एक इजरायली नागरिक की मौत हो गई। हिजबुल्ला चीफ ने धमकी दी है कि लेबनान में होने वाली हर मौत का खामियाजा इजरायल को भुगतना पड़ेगा।

बता दें कि दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने हमला करके करीब 1400 लोगों को मार डाला था। साथ ही 200 से अधिक लोगों का अपहरण करके बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में बमबारी शुरू कर दी। इस दौरान हमलों के हमास के साथ खड़े होने वाले संगठनों में हिज्बुल्ला अहम नाम है। हिज्बुल्ला लगातार हमास का समर्थन करते हुए इजरायल पर हमलावर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.