बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले प्रो लीग मुकाबले अहम रहेंगे : रीड

Updated on 10-06-2022 09:33 PM

बेंगलुरू भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि अगले माह होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए हमारे लिए बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले प्रो लीग मैच बेहद अहम हैं। इससे हमारी तैयारी बेहतर होगी। भारतीय टीम को एफआईएच प्रो लीग के मैचों के अगले दौर में मेजबान बेल्जियम 11 और 12 जून और नीदरलैंड 18 और 19 जून के खिलाफ खेलना है।


रीड ने हॉकी इंडिया के एक बयान में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अब दो महीने से भी कम समय बचा है, हम इस समय का इस्तेमाल यह तय करने के लिए करेंगे कि हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ रूप से तैयार हों। वहीं प्रो लीग मैचों से हमें उन क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों से पहले सुधार की जरूरत है। हम जून के अंतिम हफ्ते में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाएंगे।


कोच के अनुसार सभी खिलाड़ी काफी सकारात्मक हैं। बेल्जियम और नीदरलैंड में अच्छा करके हमें जुलाई में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लय हासिल होगी। इसके साथ ही एशिया कप की टीम भी अच्छा कर रही है जिससे खिलाडिय़ों की गहराई बढ़ी ही है और बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम चयन की प्रक्रिया और कठिन हो गयी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.