प्रोड्यूसर के बिगड़े बोल, NTR के चक्‍कर में रुक्मिणी वसंत को सरेआम दिखाया 'नीचा', भड़के लोगों ने कर दी फजीहत

Updated on 30-09-2025 04:03 PM
साउथ सिनेमा की नई सनसनी रुक्मिणी वसंत के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही श‍िवकार्तिकेयन के साथ 'मद्रासी' में नजर आई इस हसीना की 'कांतारा चैप्‍टर 1' गुरुवार को रिलीज होने वाली है। जबकि आगे वह यश की 'टॉक्‍स‍िक' और जूनियर NTR-प्रशांत नील की 'ड्रैगन' में भी नजर आएंगी। महज 6 साल पहले रुक्मिणी ने 2019 में कन्‍नड़ फिल्‍मों में कदम रखा है और अब तक उनकी 10 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं। जबकि तीन बड़ी फिल्‍में रिलीज होने वाली हैं। सिनेमा की दुनिया में जहां बेंगलुरु में पैदा हुईं रुक्‍म‍िणी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है, वहीं दिग्‍गज प्रोड्यूसर रवि शंकर ने गाहे-बगाहे कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लोग एक्‍ट्रेस की घनघोर बेइज्जती मान रहे हैं। लिहाजा, प्रोड्यूसर साहब खूब ट्रोल हो रहे हैं।

बीते रविवार की शाम हैदराबाद में ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' का एक प्रमोशनल इवेंट था। इस कार्यक्रम में जूनियर एनटीआर भी शामिल हुए। मैथरी मूवी मेकर्स के निर्माता रवि शंकर भी कार्यक्रम में थे। अब बात कुछ यूं हुई कि रवि शंकर, प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर के साथ अपनी आगामी फिल्म (ड्रैगन) के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान वह जूनियर NTR की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे थे। लेकिन बोलते-बोलते वह रुक्मिणी वसंत का 'अनादर' कर बैठे।

पहले की रुक्मिणी वसंत की तारीफ, लेकिन फिर...

रवि शंकर ने पहले तो रुक्मिणी को एक 'असाधारण' कलाकार बताया और उनकी तारीफ की। वह बता रहे थे जूनियर एनटीआर की फिल्म में एक्‍ट्रेस को कास्‍ट करने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'एक्‍ट्रेस रुक्मिणी वसंत। वह प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर के साथ हमारी फिल्म की भी हीरोइन हैं। मैंने उनकी एक्‍ट‍िंग को बेहद करीब से देखा है और वह असाधारण हैं।

रवि शंकर बोले- अन्‍ना का 80% तक दे पाएंगी

हालांकि, इसके बाद रवि शंकर ने जो कहा, वह फैंस और सोशल मीडिया के लोगों के गले नहीं उतरा। रवि ने कहा, 'हमने महीनों तक ऐसी हीरोइन की तलाश की जो एनटीआर की प्रतिभा की बराबरी कर सके या कम से कम उनके करीब पहुंच सके। हमें वह सिर्फ रुक्मिणी में ही मिली। वह एक असाधारण कलाकार हैं। लेकिन शायद अन्ना (जूनियर NTR) जितनी नहीं।' रवि यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने रुक्मिणी की ओर देखा और आगे जोड़ा, 'हमें उम्मीद है कि आप कम से कम अन्ना के लेवल का 80% तक दे पाएंगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.