मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए इंदौर की सोनम जैन शुरू करेंगी प्रीमियम ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड
Updated on
10-10-2025 04:45 PM
इंदौर – इंदौर की युवा उद्यमी और विज़नरी बिजनेस लीडर सोनम जैन (सेठिया) ने वैश्विक स्तर पर चर्चित ब्रांड कोएक्स वेंचर (COEX Venture) के साथ मुंबई में एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किया। इस साझेदारी के तहत भारत में एक नए युग का लाइफस्टाइल और ब्यूटी वेंचर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अनोखे आइडिया और टेक इनोवेशन शामिल होंगे। वेंचर का उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है जो भरोसेमंद, आधुनिक और भारतीय जीवनशैली, जलवायु तथा त्वचा के अनुसार वैज्ञानिक रूप से विकसित हों। सोनम जैन ने कहा: “हम एक ऐसा ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं जो सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि नई सोच और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होगा। हमारा फोकस भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता, रिसर्च-ड्रिवन और टेक्नोलॉजी एडवांस्ड प्रोडक्ट लाने पर है। इसमें स्किनकेयर, हेयरकेयर और वेलनेस जैसे प्रीमियम सेगमेंट शामिल होंगे।” उन्होंने आगे बताया: “पहले उत्पादों की लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स पर होगी। इसके बाद हम भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर्स स्थापित करेंगे। हमारा लक्ष्य मेक इन इंडिया विज़न को सशक्त करते हुए स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा देना है।” सोनम जैन ने आगे साझा किया: “हम कई प्रोजेक्ट्स में इनोवेशन ला रहे हैं — खासकर भारत की शिक्षा प्रणाली को AI के माध्यम से और भी प्रभावी बनाना। हमारा उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी राष्ट्र बनाना है। हम एक ब्रांड ही नहीं, बल्कि एक इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं जो भारतीय टैलेंट, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने लाए।”
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…