स्पेन में वेश्यावृत्ति होगी प्रतिबंध, ये महिलाओं को गुलाम बनाती है : पीएम पेड्रो सांचेज

Updated on 19-10-2021 09:28 PM

मैड्रिड दुनिया में सेक्स की तीसरी सबसे बड़ी मंडी कहलाने वाले स्पेन में वैश्यावृत्ति पर रोक लगेगी। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा है कि वह देश से वेश्यावृत्ति को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि यह महिलाओं को गुलाम बनाती है। 1995 में स्पेन ने देह व्यापार को वैध बना दिया था, जिसके बाद यह बाजार लगातार बड़ा होता गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन का घरेलू यौन व्यापार 26.5 अरब डॉलर का हो सकता है। इस पेशे में तीन लाख लोग काम करते हैं। वैलेन्सिया शहर में हुए सम्मेलन में सांचेज ने कहा, ‘इस सम्मलेन से एक प्रतिबद्धता उभर रही है, जिसे मैं लागू करूंगा। हम महिलाओं को गुलाम बनाने वाली वेश्यावृत्ति को खत्म करेंगे।


स्पेन में वेश्यावृत्ति के पेशे को लेकर किसी तरह के नियम नहीं हैं। हालांकि यौन उत्पीड़न और महिलाओं की दलाली अपराध है। लेकिन अपनी मर्जी से धन के बदले यौन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई सजा मुकर्रर नहीं है और कानून मानव तस्करी पर केंद्रित हैं। ज्यादातर वेश्यालय होटलों या लॉज आदि से चलते हैं। 2009 में एक सर्वेक्षण हुआ था, जिसमें 30 प्रतिशत पुरुषों ने कहा था कि उन्होंने कम से कम एक बार पैसे देकर सेक्स किया है। यह सर्वेक्षण सरकारी संस्था सोशल इन्वेस्टिगेशन सेंटर ने किया था। स्पेन में देह व्यापार का विस्तार इतना बड़ा है कि 2011 में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के बाद इसेयूरोप का वेश्यालयकहा गया था।

यूएन की उस रिपोर्ट में स्पेन को थाईलैंड और प्युएर्टो रीको के बाद दुनिया में सेक्स का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बताया गया था।
पेड्रो सांचेज पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री बने थे जब उनकी पार्टी ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता था। हालांकि उन्हें बहुमत नहीं मिल पाया था। अप्रैल 2019 में पार्टी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर अपना घोषणापत्र जारी किया था और उसी पर चुनाव लड़ा था। इस घोषणापत्र में वेश्यावृत्ति को गैरकानूनी बनाने की बात कही गई थी, जिसे महिला मतदाताओं को लुभाने के कदम के तौर पर देखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.