पीटीआई ने बागी सांसदों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

Updated on 20-03-2022 06:59 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शनिवार को कथित दलबदल को लेकर अपने असंतुष्ट सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सांसदों से 26 मार्च तक इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों की ओर से इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बीच सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के करीब दो दर्जन सांसदों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। इमरान खान ने विपक्षी दलों पर सांसदों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है।

बागी सांसद इस्लामाबाद स्थित सिंध हाउस में ठहरे हुए हैं जो सिंध सरकार की संपत्ति है। सिंध में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नोटिस प्राप्त करने वालों में सांसद मोहम्मद अफजल खान ढांडला भी शामिल हैं। खबर के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि व्यापक प्रसारण और विभिन्न मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो के माध्यम से पता चला है कि आपने पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ के बतौर सांसद पद छोड़ दिया है और विपक्षी दलों का दामन थाम लिया है, जिन्होंने आठ मार्च 2022 को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।' नोटिस में कहा गया कि सांसदों ने इस तरह के साक्षात्कार की सामग्री का खंडन नहीं किया है।

सांसदों को सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा अब गर्मा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव ने इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और अब उनके लिए अपनी कुर्सी बचाने में मुश्किल होती नजर रही है। इमरान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक--इंसाफ (पीटीआई) के 24 असंतुष्ट एमएनए (सदस्य नेशनल असेंबली) खुलकर सामने आए हैं और वे खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.